शिमला: कांग्रेस पार्टी इस बात को नहीं पचा पा रही कि आदिवासी समाज से एक महिला देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर पहुंची है. यही बात कांग्रेस पचा नहीं पा रही है। यह बात भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता
संबित पात्रा ने शिमला में संवादाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि भारत उत्सव मोड में है और कांग्रेस विरोध मोड में है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने भारत के राष्ट्रपति के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की है। दिल्ली में कांग्रेस की ओर से आयोजित विरोध प्रदर्शन के दौरान नेता प्रतिपक्ष अधीरंजन चौधरी ने भारत के राष्ट्रपति को राष्ट्रीय-पत्नी करार दिया है। कांग्रेस का यह बयान संविधान विरोधी, महिला विरोधी और आदिवासी विरोधी है। राष्ट्रपति का कार्यालय एक संवैधानिक पद है और कांग्रेस की टिप्पणी संवैधानिक विरोधी है। यह हमारे देश के संविधान पर हमला है।
उन्होंने कहा कि हमारी राष्ट्रपति एक महिला हैं और इसलिए टिप्पणी महिला विरोधी हैं, वह अपने जीवन में एक महान संघर्ष के बाद इस पद पर पहुंची हैं। हमारे राष्ट्रपति एक आदिवासी हैं और इस प्रकार ये टिप्पणी आदिवासी विरोधी हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रवर्तन निदेशालय मामले में सोनिया गांधी को बचाने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस पार्टी सोनिया गांधी को राष्ट्र माता कहती है, कांग्रेस दोहरे चरित्र वाली पार्टी है। पहले कांग्रेस ने भी भारत के राष्ट्रपति के लिए ईविल फिलॉसफी शब्द का इस्तेमाल किया था। सोनिया गांधी को देश से माफी मांगनी चाहिए क्योंकि उन्होंने ही अधिरंजन चौधरी को इस तरह के बयानों के लिए निर्देश दिए हैं।
