संजीव महाजन,नूरपुर: ओपीएस के मुद्दे पर बीजेपी लगातार कांग्रेस को घेरती हुई नजर आ रही हैं। वहीं अब कांग्रेस ने भी बीजेपी पर इस मुद्दे को लेकर पलटवार किया हैं। कांग्रेस प्रवक्ता सुदर्शन शर्मा ने कहा की विधानसभा सदन में पूर्व बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सत पाल सत्ती की ओर से ओपीएस पर बहाली के मुद्दे पर कांग्रेस की गलती सुधारना बताना यह विधायक सत पाल सत्ती की अज्ञानता हैं।
प्रदेश प्रवक्ता ने अपने तल्ख़ अंदाज़ में बीजेपी के नेता को कहा कि जब भी सदन में बोलने को आए तो मुद्दे का गहनता से अध्ययन कर आए क्योंकि ओपीएस पर रोक पूर्व में केंद्र में बीजेपी की तत्कालीन अटल सरकार की ओर से 2003 में रोक लगाई गई थी, जिसका अनुसरण अन्य बीजेपी शासित राज्यो में भी किया गया था !
उन्होंने कहा कि विधायक आप बीजेपी के दो मर्तबा प्रदेशाध्यक्ष रहे हो आप संकीरण विचारधारा से बाहर आकर प्रदेश की उन्नति में सरकार का सहयोग करें।
उन्होंने कहा की यह आपका राजनीतिक दुर्भाग्य है कि जब आप जीतते है तो पार्टी हार जाती हैं, लेकिन जब आप हारते हो तो पार्टी जीत जाती हैं। आपका सत्ता सुख का सपना अधूरा रहा हैं,लेकिन इसमें कांग्रेस सरकार का कोई भी क़सूर नहीं हैं।
प्रदेश प्रवक्ता ने ओपीएस बहाली के मुद्दे पर सरकार की तारीफ़ करते हुए कर्मचारी वर्ग के भविष्य को सुरक्षित करने का कदम बताया। उन्होंने पूर्व बीजेपी सरकार की ओर से आनन फानन में खोले गए संस्थानों को बंद करना प्रदेश की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करना व आर्थिक दृष्टि से एक आत्म निर्भर राज्य बनाने का सराहनीय कदम बताया।
वहीं नूरपुर के विधायक रणवीर सिंह निक्का की ओर से वरंडा कॉलेज को पुनः बहाल करने पर प्रदेश प्रवक्ता ने पूछा कि कॉलेज में विद्यार्थिओ की संख्या के अभाव से कॉलेज को बंद करना आर्थिक दृष्टि से सही कदम हैं। बेहतर तो यह होता कि विपक्ष फ़ोरलेन का मुद्दा ज़ोर शोर से सदन में उठाते।
