हमीरपुर:अरविन्द सिंह (TSN)-हमीरपुर उपचुनाव को लेकर चुनाव प्रचार तेज हो गया है। दोनो बडे राजनीतिक दल हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार में जुट गए हैं और नुक्कड सभाएं करके,मतदाताओं को लुभाने का प्रयास कर रहे हैं।इसी कडी में हमीरपुर से कांग्रेस प्रत्यासी डाॅ पुष्पेंद्र वर्मा ने आज भटवाडा, मसियाण, हार, रोपा-जंगल, बरालडी आदि क्षेत्रों में जनसभाएं की।
डाॅ पुष्पेंद्र वर्मा ने इस अवसर पर कांग्रेस सरकार की मजबूती और हमीरपुर के विकास के लिए वोट मांगे। उपस्थित जनसभा को संबोधित करते हुए वर्मा ने कहा कि हमीरपुर जिला में मुख्यमंत्री ने डेढ साल के कार्यकाल के दौरान विकास की नई गाथा लिखी है। उन्होंने कहा कि मैडीकल काॅलेज, कैसर स्पैशलिटी हाॅस्पीटल, बीएससी नर्सिंग संस्थान जल्द ही शुरू होने वाला है। उन्होंने भाजपा प्रत्यासी पर हमला बोलते हुए कहा कि अगर कोई विधायक जनता के काम नहीं कर पाता है तो उसे वोट लेने का हक नहीं है। उन्होंने कहा कि हमीरपुर में बार-बार षडयंत्र कारियों के द्वारा मुख्यमंत्री को हटाने का प्रयास किया जाता रहा है। उन्होंने कहा कि षडयंत्रकारियों का मकसद मुख्यमंत्री को हटाने का इसलिए है क्योंकि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुख्खु के रहते हमीरपुर में उनके अवैध कारोबार पर अंकुश लग गया है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुमन भारती शर्मा ने भी सभाओं को संबोधित किया।
