बद्दी/जगत सिंह: दून विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक व कांग्रेसी नेता चौधरी राम कुमार ने अपने हजारों समर्थकों के साथ बद्दी बरोटीवाला नालागढ़ डिवलेपमेंट अथॉरिटी की सीईओ व रिटनिंग ऑफिसर के पास अपना नामांकन दाखिल किया। इस मौके पर राम कुमार चौधरी मीडिया से भी रू-ब-रू हुए और उन्होंने भाजपा की सरकार पर जहां जमकर निशाना साधा। उन्होंने विधायक परमजीत पम्मी पर वार करते हुए कहा कि दून से मौजूदा विधायक परमजीत पम्मी ने लूटकसूट के अलावा कुछ भी विकास कार्य करवाने में नाकाम रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो कांग्रेस के समय में विकास कार्य शुरू करवाए गए थे, उन्हें यह भाजपा की सरकार अमलीजामा पहनाने में नाकाम रही है।

उन्होंने कहा कि भाजपा के विधायक से दून की पूरी जनता परेशान है। सरकार घर-घर नल, घर-घर जल के दावे कर रही हैं और नल लग भी गए हैं, लेकिन उसमें अब तक पानी नहीं आया। स्कूलों और कॉलेजों को अपग्रेड कर दिया गया, लेकिन वहां पर ना तो बिल्डिंग की व्यवस्था है, ना ही टीचर व अन्य प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा जयराम सरकार मात्र घोषणाओं की सरकार थी और अब इनका समय जा चुका है। विधानसभा चुनावों में जनता इन्हें जवाब देगी। उन्होंने कहा कि दून की जनता ने उन्हें आशीर्वाद दे दिया है और वह भारी बहुमत से दून विधानसभा क्षेत्र से विधायक बनने जा रहे है।
