ऊना: ऊना के हरोली से कांग्रेस प्रत्याशी और नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री के साथ बड़ा हादसा होते-होते टला। बता दें कि गुरुवार को जनसभा को संबोधित करते समय मंच टूट गया। जिससे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। इतना ही नहीं मंच के लिए बनाया पूरा पंडाल ही गिर गया।

हादसे का वीडियो भी सामने आया है और मंच टूटने के बाद सभी कार्यकर्ता नीचे गिर गए जिससे सभी को हल्की चोटें आई हैं। दरअसल मंच पर बहुत ज्यादा पार्टी पदाधिकारी व समर्थक चढ़ गए थे।
जनसभा के दौरान टूटा मंच, Video में देखिए कैसे गिरे कांग्रेस नेता मुकेश अग्निहोत्री
Leave a comment
Leave a comment
