By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: कांग्रेस की जीत का दावा..पुष्कर सिंह धामी के बयान पर किया पलटवार
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > कांग्रेस की जीत का दावा..पुष्कर सिंह धामी के बयान पर किया पलटवार
himachalpolitical

कांग्रेस की जीत का दावा..पुष्कर सिंह धामी के बयान पर किया पलटवार

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2024/05/30 at 6:13 PM
Share

शिमला:संजु चौधरी (TSN)-सातवें चरण के चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन है.इस मौके पर हिमाचल कांग्रेस के उपाध्यक्ष नरेश चौहान ने देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने और हिमाचल में चार की चार लोकसभा सीटों के साथ 6 विधानसभा सीटों पर कांग्रेस की जीत का दावा किया। इस दौरान नरेश चौहान ने भाजपा के साथ-साथ कांग्रेस से बागी हुए और भाजपा से चुनाव लड़ रहे नेताओं पर ह*मला बोलते हुए कहा कि प्रदेश की जनता बागी नेताओं को ऐसा सबक सिखाएगी कि देश में कोई दल बादल और सरकार गिराने की कोशिश नहीं करेगा।

देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश चौहान ने कहा कि शाम 6 बजे के बाद देश में सातवें और आखिरी चरण के चुनाव के लिए प्रचार थम जाएगा। हिमाचल में 4 लोकसभा के साथ 6 विधानसभा पर चुनाव है।इस दौरान प्रदेश में राष्ट्र नेताओं ने भी दौरे किए। कांग्रेस राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी की प्रदेश में दो जनसभाएं हुई.इसके अलावा कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी प्रदेश में जनसभा की.वहीं प्रियंका गांधी ने भी प्रदेश के विभिन्न इलाकों में जनसभाएं की।उन्होंने कहा कि 4 जून को देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है।

बागियों को जनता सिखाएगी सबक.सरकार गिराने की नहीं करेगा कोई फिर हिम्मत

इस दौरान नरेश चौहान ने कांग्रेस से बागी होकर भाजपा से चुनाव लड़ रहे नेताओं पर निशाना साधा। नरेश चौहान ने कहा कि प्रदेश में जिन लोगों ने दल बदल कर सरकार गिराने की कोशिश की जनता उनका फैसला करेगी उन्होंने कहा कि इन बागी नेताओं का फैसला अब जनता की अदालत में है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता इन नेताओं को ऐसा सबक सिखाएगी की देश में फिर कोई दल बदल कर सरकार गिराने का प्रयास नहीं करेगा।

भाजपा नेता महिला विरोधी

नरेश चौहान ने जयराम ठाकुर को निशाने पर लेते हुए कहा कि पूर्व की भाजपा सरकार ने इन्होंने OPS का विरोध किया और अब भाजपा के लोग महिलाओं को दी जाने वाली सम्मान राशि का भी विरोध कर रहे हैं.इस दौरान नरेश चौहान ने भाजपा नेताओं पर महिला विरोधी होने का आरोप लगाया है।

केंद्र से कोई विशेष सहायता प्रदेश को नहीं मिली

नरेश चौहान ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के बयान पर भी पलटवार किया। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा था कि आपदा के समय प्रदेश सरकार ने केंद्र के समक्ष अपना पक्ष सही ढंग से नहीं रखा।इस पर पलटवार करते हुए नरेश चौहान ने कहा कि प्रदेश सरकार ने आपदा में जो काम किया उसकी सब ने तारीफ की.सरकार ने केंद्र के समक्ष सही ढंग से अपना पक्ष रखा लेकिन कोई विशेष सहायता प्रदेश को नहीं मिली।

TAGGED: Shimla congress Press conference
Chandrika May 30, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article हमीरपुर पहुंचे योगी आदित्यनाथ..कांग्रेस के घोषणा पत्र को बताया मुस्लिम लीग का घोषणा पत्र
Next Article सोलन माल रोड पर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के रोड शो में उमड़ी भीड़
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

मां चिंतपूर्णी मंदिर परिसर में भीख मांगते 13 बच्चे रेस्क्यू, चाइल्ड हेल्पलाइन और पुलिस का संयुक्त अभियान

Ago

हमीरपुर जिला अदालत में हथियार के साथ पहुंचा व्यक्ति गिरफ्तार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Ago

लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में हस्तक्षेप का आरोप, भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात

Ago

जंगल रोपा वार्ड में चुनावी सरगर्मियां बढ़ीं, सनी कुमार शर्मा ने प्रचार अभियान को दी रफ्तार

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?