राकेश,ऊना: कांग्रेस सरकार के 7 माह के कार्यकाल में ऊना विधानसभा के अंदर कांग्रेस की ओर से सात ईंटे तक नहीं लग पाई हैं। सत्ता में आने से पहले कांग्रेस ने लोगों से झूठे वादे करके गारंटिया दी थी लेकिन अब जनता उनसे किए हुए वायदों को लेकर जवाब मांग रही हैं। जनता को अभी तक कोई राहत कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में नहीं मिली हैं। यह बात बीजेपी विधायक सतपाल सत्ती ने ऊना में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कही।
बीजेपी विधायक सतपाल सत्ती ने उनके कार्यकाल में अवैध ख+नन को संरक्षण और विकास कार्यों में घोटाला किए जाने और कांग्रेसी कार्यकर्ताओं पर हम+ले होने के बावजूद कोई कार्रवाई न किए जाने के संगीन आरोप लगाए थे जिसके बाद सतपाल सत्ती ने मंगलवार को कांग्रेस पर निशाना साधते हुए पल+टवार किया हैं। सतपाल सत्ती ने कहा है कि जिस समय कांग्रेस सरकार का घोटाला उजागर होने लग लगता है तब कांग्रेस तिलमिला जाती है क्योंकि 5 साल के कार्यकाल में ऊना में हुए विकास कार्य को लेकर कांग्रेस परेशान है कि 5 साल के कार्यकाल में ऊना में इतना विकास कैसे हो गया हैं। यही वजह हैं कि वह बीजेपी को किस प्रकार परेशान किया जा सके इसको लेकर आरोप लगाते रहते हैं।
सत्ती ने कहा है की कांग्रेस के लोगों को सबसे बड़ी परेशानी है की ऊना में इतना बड़ा प्रशासनिक भवन कैसे बन गया ? कांग्रेस बीजेपी को बदनाम करने के लिए कोई ना कोई हथकंडे अपनाती रहती हैं। उन्होंने कहा कि ऊना में नई राजनीति की शुरुआत हुई है जिससे आने वाले दिनों में बीजेपी और आक्रामक होगी और इससे कांग्रेस कई और नेताओं को दिक्कत होने वाली हैं।
सतपाल सत्ती ने कहा की ऊना विधानसभा के अंदर 2036 करोड़ के विकास कार्य हुए हैं जिनकी डिटेल वहः कांग्रेस को दे सकते हैं। कांग्रेस चाहे तो वह इन सभी विकास कार्यों की जांच करवा सकती हैं। कांग्रेस के नेताओं के पास विकास कार्य करवाने को लेकर समय नहीं है क्योंकि ऊना विधानसभा के अंदर करोड़ों रुपए की लागत से शुरू किए गए विकास कार्यों की धनराशि रुकी पड़ी हैं जिसको कांग्रेस की ओर से प्रयास ना करने के कारण रलीज नहीं किया जा पा रहा हैं।
सतपाल सत्ती ने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में पुलिस कर्मचारियों को बंधक बना लिया गया पुलिस के किसी भी अधिकारी का इस मामले को लेकर कोई बयान तक नहीं आया और ना ही उनके खिलाफ कोई कार्रवाई की गई जबकि सरकार में बैठे किसी भी नेता का इस मामले को लेकर कोई बयान तक नहीं आया हैं। इस घटना को लेकर कांग्रेस को जवाब देना चाहिए।
