संजीव महाजन, नूरपुर: नूरपुर में कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने के विरोध में सत्याग्रह अनशन किया। कांग्रेस ने पूर्व विधायक अजय महाजन के नेतृत्व में केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाज़ी की। राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने पर नूरपुर के मिनी सचिवालय में अनशन किया गया। इस मौके पर हिमाचल कांग्रेस सहप्रभारी संजय दत्त विशेष रूप से मौज़ूद रहें।
हिमाचल प्रदेश सह प्रभारी व राष्ट्रीय कांग्रेस सचिव संजय दत्त ने कहा कि यह जो सत्याग्रह किया जा रहा यह केवल कांग्रेस पार्टी का ही नहीं है यह सब आम जनता का भी हैं,क्योंकि आज भाजपा की केंद्र सरकार की जो नीतियां हैं उनसे जनता परेशान हैं। वो चाहे महंगाई को लेकर हो या गलत तरीके से जीएसटी लागू करना हो या ओर भी कई नीतियों के चलते आज देश भर मे दिक्कतें चल रही हैं। आज जो सत्यग्राह अनशन किया जा रहा हैं यह राहुल गांधी की सदस्यता रद्द किए जाने के विरोध में किया जा रहा हैं।
राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने का कारण यही है कि वह जनता के मुद्दों को लोकसभा में उठाते हैं और उन्होंने जो अडानी को लेकर सवाल उठाए हैं, उससे कहीं ना कहीं मोदी सरकार सवाल के घेरे में आती दिख रही थी। सदस्यता रद्द होना इसी का नतीजा हैं।उन्होंने प्रदेश में सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार की तारीफ की और कहा कि सब देख रहे हैं कि हिमाचल दिन-प्रतिदिन नए-नए जनहित के फैसले आ रहे हैं।
