राहुल चावला, धर्मशाला: भाजपा ने जनजातीय लोगों का मान बढ़ाया है, जबकि कांग्रेस ने इस समुदाय के साथ भेदभाव किया है। यह बात बुधवार को भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा सम्मेलन में धर्मशाला के विधायक विशाल नैहरिया ने कही। इस दौरान विधायक विशाल नैहरिया ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।
कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि आए पंचायती राज एंव पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कार्यक्रम में प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही प्रदेश जनजातीय लोगों के लिए चलाई गई योजनाएं भी गिनाईं और जनता से इन योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। इससे पूर्व नगर निगम धर्मशाला के महापौर ओंकार नैहरिया और भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा राज्य उपाध्यक्ष विपिन नैहरिया ने भी जनता को संबोधित किया।
वहीं भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष राकेश कुमार ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया, जबकि नगर निगम धर्मशाला उप महापौर सर्व चंद गलोटिया ने सबका धन्यवाद किया।
