By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: निगम चुनावों के लिए उम्मीदवारों के चयन के लिए कांग्रेस ने किया कमेटी का गठन,विक्रमादित्य सिंह ने की यह अपील
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > political > political > निगम चुनावों के लिए उम्मीदवारों के चयन के लिए कांग्रेस ने किया कमेटी का गठन,विक्रमादित्य सिंह ने की यह अपील
himachalpolitical

निगम चुनावों के लिए उम्मीदवारों के चयन के लिए कांग्रेस ने किया कमेटी का गठन,विक्रमादित्य सिंह ने की यह अपील

admin
admin 3 Min Read
Updated 2023/04/09 at 1:35 PM
Share
संजु चौधरी, शिमला: शिमला नगर निगम चुनावों की घोषणा के साथ ही सभी राजनीतिक दल तैयारियों में जुट गए हैं। शनिवार को कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में शिमला ग्रामीण कांग्रेस की बैठक का आयोजन किया गया जहां पर शिमला ग्रामीण के विधायक और मंत्री विक्रमादित्य सिंह मौजूद रहे। बैठक में नगर निगम चुनाव को लेकर रणनीति तैयार की गई साथ ही एक कमेटी का गठन किया जो वार्डों में जाकर विजय उम्मीदवारों की सूची एकत्र करेंगे।
बैठक में विक्रमादित्य सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर चुनाव लड़ने की अपील की ओर पार्टी के खिलाफ जाने वालों पर सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी।
शिमला ग्रामीण के विधायक और लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने ने कहा कि नगर निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस तैयार है और नगर निगम में शिमला ग्रामीण के 4 वार्ड आते हैं । निगम चुनावों को लेकर आज शिमला ग्रामीण की बैठक बुलाई गई थी जहां पर चुनावों को लेकर चर्चा करने के साथ ही उम्मीदवारों के चयन को लेकर एक कमेटी का गठन भी किया जो सभी वार्डों में जाकर जितने वाले उम्मीदवारों की सूची तैयार करेंगे जिसे स्क्रीनिंग कमेटी के समक्ष रखा जाएगा।
उन्होंने कहा कि शिमला नगर निगम पर इस बार कांग्रेस जीत दर्ज करेगी। जिस तरह से पूर्व में भाजपा सरकार के दौरान स्मार्ट सिटी के कार्यों में लीपापोती की है उसको लेकर वह जनता के बीच जाएंगे। साथ ही कांग्रेस के नगर निगम पर काबिज होने के बाद सभी वार्डों का एक समान विकास करेगी। उन्होंने कहा कि इस बार चुनाव पार्टी सिंबल पर होने जा रहे हैं ऐसे में सभी कांग्रेस के कार्यकर्ता एकजुट होकर नगर निगम चुनाव में जुटेंगे और यदि कोई भी कार्यकर्ता बगावत कर करता है तो उसे नहीं बख्शा जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
वहीं उन्होंने रोस्टर ओर मतदाता सूची को लेकर भाजपा द्वारा लगाए जा रहे आरोपों पर भी पलटवार किया ओर कहा कि पूर्व सरकार के समय भाजपा का रोस्टर 4 महीने तक कोर्ट में लटका ता रहा भाजपा ने अपनी सहूलियत के हिसाब से रोस्टर तैयार किया गया जिसे कोर्ट ने खारिज किया कांग्रेस द्वारा नियमों के तहत रोस्टर बनाया गया है ।
TAGGED: candidates, committee, congress, formed, selection, Shimla, Vikramaditya Singh
admin April 9, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article नगर निगम चुनावों के लिए कांग्रेस तैयार, चुनावी मैदान में क़ई दावेदार: प्रतिभा सिंह
Next Article भुड्ड में ट्रक की टक्कर से मोटरसाईकिल सवार युवक की दर्दनाक मौत…चालक पर मामला दर्ज
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नारी सम्मान पर राजनीति तेज, महिला आरक्षण विधेयक पर सांसद का विपक्ष पर निशाना

Ago

चुराह में सड़कों की हालत सुधरेगी, 8 किलोमीटर सड़क पर होगा टारकोल कार्य

Ago

प्रसाद योजना से बदलेगा चिंतपूर्णी मंदिर का स्वरूप, डिप्टी सीएम ने की प्रगति की समीक्षा

Ago

धर्मशाला में टैक्सी ऑपरेटरों का विरोध तेज, हनुमान मंदिर में की प्रार्थना; 22 अप्रैल की बैठक पर टिकी

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?