नाहन : देवेन्द्र कुमार- बद्दी-नालागढ़ नेशनल हाईवे पर भुड्ड के समीप ट्रक की टक्कर से मोटरसाईकिल सवार युवक की दर्दनाक मौत हुई। पुलिस ने थाना बद्दी के तहत ट्रक चालक पर मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
मृतक की पहचान पंकज (19) पुत्र शिव कुमार निवासी गागला तहसील मैहला जिला चंबा 19 से हुई। जानकारी के अनुसार मोहिंद्र निवासी दरगवाहर तहसील झडूंता ने बताया कि वह ड्यूटी खत्म करके वापिस आ रहा था । जब वे भुड्ड के समीप चाय की दुकान पर चाय पी रहा था तो उसी समय बद्दी से नालागढ़ की ओर एक ट्रक तेज रफ्तार से आया और आगे चल रहे मोटरसाईकिल को पीछे से टक्कर मार दी। इस दौरान बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिर गए। हादसे में मोटरसाईकिल सवार पंकज की मौके पर मौत हो गई । जबकि पीछे बैठा युवक अखिल को चोट पहुंची। पुलिस ने ट्रक चालक औंकार सिंह के खिलाफ लापरवाही से ट्रक चलाने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा आगामी जांच में जुटी हुई है।
डीएसपी बद्दी प्रियंक गुप्ता ने बताया कि ट्रक की टक्कर से मोटरसाईकिल चालक की मौत हुई। उऩ्होंने बताया कि ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है ।
