बीबीएन : जगत सिंह – नालागढ़ के ढाणा में कांग्रेस पार्टी महासचिव बावा हरदीप सिंह ने पत्रकार वार्ता का के दौरान विधायक केएल ठाकुर पर जमकर निशाना साधा । उन्होंने कहा कि पिछले दिनों बैठक कर नालागढ़ के विधायक विकास मंच बना रहे हैं ।
बावा हरदीप सिंह ने कहा कि विधायक के एल ठाकुर विकास मंच के नाम पर दिखावे कर रहे हैं, लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं ।उन्होंने कहा कि बीते कल विधायक केएल ठाकुर ने एक आभार रैली का आयोजन किया था जो कि पूर्व तौर पर फ्लॉप रही है । उन्होंने कहा कि हजारों लोगों को आमंत्रण के बाद भी 100- 200 लोग ही रैली में पहुंचे ।उन्होंने कहा कि विधायक के एल ठाकुर को सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा बिना किसी शर्त के एसोसिएट मेंबर बनाया गया है और उनका सरकार में आने से या जाने से कोई फायदा या नुकसान पार्टी कों नहीं होगा ।
बावा हरदीप सिंह ने प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार जताते हुए कहा कि उन्होंने पिछले जयराम सरकार के दौरान बिना किसी बजट के खोले गए 900 संस्थानों को बंद करके प्रदेश हित में काम किया है क्योंकि पिछली सरकार जयराम ठाकुर ने साढे 4 साल में तो कोई विकास किया नहीं और उसके बाद आखिरी के 6 महीनों में दौरे रैलियां कर बड़ी-बड़ी संस्थानों को खोलने की घोषणा और नोटिफिकेशन जारी कर दिए थे जबकि बजट का प्रावधान नहीं था। उन्होंने कहा कि अब सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा कांग्रेस पार्टी के द्वारा शुरू करवाए गए रामशहर कॉलेज, रामशहर तहसील पंजेरा तहसील का काम दोबारा से शुरू करवा दिया है जिसके चलते उन्होंने सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार जताया है।
