By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: केंद्र से मिले धन का भी सही उपयोग नहीं कर पा रही कांग्रेस सरकार : अनुराग ठाकुर
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > केंद्र से मिले धन का भी सही उपयोग नहीं कर पा रही कांग्रेस सरकार : अनुराग ठाकुर
himachal

केंद्र से मिले धन का भी सही उपयोग नहीं कर पा रही कांग्रेस सरकार : अनुराग ठाकुर

Karuna
Karuna 3 Min Read
Updated 2026/07/18 at 1:34 PM
Share

सुभाष चंद , बिलासपुर | पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग ठाकुर के श्री नैना देवी पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान विधायक रणधीर शर्मा, नगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष दीपक शर्मा, भाजपा पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

श्री नैना देवी स्थित मातृ सदन यात्री निवास में आयोजित समारोह में सांसद अनुराग ठाकुर ने पंचायती राज संस्थाओं और नगर परिषद के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को सम्मानित किया। समारोह के दौरान जनप्रतिनिधियों को जनसेवा के प्रति समर्पण और विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान भी किया गया।

अपने संबोधन में सांसद अनुराग ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार चुनावों से पहले दी गई 10 गारंटियों को पूरा करने में पूरी तरह विफल रही है। उन्होंने कहा कि 300 यूनिट मुफ्त बिजली, महिलाओं को आर्थिक सहायता, युवाओं को रोजगार सहित कई प्रमुख वादे अब तक पूरे नहीं हुए हैं।

अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश सरकार केंद्र से मिलने वाली विकास निधि का भी पूरा उपयोग नहीं कर पा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जनता के हितों के बजाय राजनीतिक गतिविधियों में अधिक व्यस्त है।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस नेताओं को जनता को यह बताना चाहिए कि प्रदेश के विकास के लिए मिलने वाले संसाधनों का उपयोग किस प्रकार किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हिमाचल की आर्थिक स्थिति लगातार कमजोर हुई है और प्रदेश पर कर्ज का बोझ बढ़ता जा रहा है।

अनुराग ठाकुर ने दावा किया कि कांग्रेस ने पंचायत चुनाव टालने का प्रयास किया, लेकिन न्यायालय के निर्देशों के बाद चुनाव करवाने पड़े। उन्होंने कहा कि पंचायत और नगर निकाय चुनावों में जनता ने कांग्रेस को करारा जवाब देते हुए भारतीय जनता पार्टी पर भरोसा जताया है।

उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी विधानसभा चुनाव में भी भाजपा बड़ी जीत दर्ज करेगी। अपने संबोधन  में उन्होंने कहा कि कांग्रेस की विदाई में ही हिमाचल की अब भलाई है।

Karuna July 18, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article उत्कृष्ट सेवाओं पर मंडी पुलिस के चार जवानों को डीजीपी डिस्क से सम्मानित
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

उत्कृष्ट सेवाओं पर मंडी पुलिस के चार जवानों को डीजीपी डिस्क से सम्मानित

Ago

संगीरठी के समीप फिर हुआ भूस्खलन, सड़क पर गिरे विशाल पत्थर, समय रहते टला बड़ा हादसा

Ago

संधोल अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की मांग को लेकर संघर्ष तेज, आश्वासन से असंतुष्ट आंदोलनकारी

Ago

हमीरपुर वन वृत्त में हरियाली बढ़ाने की तैयारी, 578 हेक्टेयर में होगा पौधरोपण

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?