By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: एचआरटीसी कर्मचारियों की वेतन में देरी पर घिरी कांग्रेस सरकार, सीएम बोले हमारी सरकार को बदनाम करने का हो रहा प्रयास
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > एचआरटीसी कर्मचारियों की वेतन में देरी पर घिरी कांग्रेस सरकार, सीएम बोले हमारी सरकार को बदनाम करने का हो रहा प्रयास
himachalNews

एचआरटीसी कर्मचारियों की वेतन में देरी पर घिरी कांग्रेस सरकार, सीएम बोले हमारी सरकार को बदनाम करने का हो रहा प्रयास

admin
admin 3 Min Read
Updated 2023/06/15 at 12:18 AM
Share
संजु चौधरी, शिमला: प्रदेश की आर्थिक स्थिति सही नहीं है और उसको लेकर लगातार सरकार खुलकर बातें करती आई हैं। प्रदेश में जब से कांग्रेस की सरकार बनी है तब से सरकार ने आर्थिक तंगहाली की बात को स्वीकार किया हैं, लेकिन अब हालात यह हो गए हैं कि प्रदेश का कर्मचारी वर्ग समय से वेतन न मिलने की बात कर रहा हैं। प्रदेश की लाइफ लाइन कहे जाने वाली हिमाचल पथ परिवहन निगम में काम कर रहे 12 हजार के करीब कर्मचारियों को अब तक वेतन नहीं मिला हैं।
कर्मचारियों के वेतन में देरी के चलते सरकार की खूब किरकिरी हो रही हैं। इसी बीच हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बयान भी सामने आया हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि जल्द ही हिमाचल पथ परिवहन निगम के कर्मचारियों को वेतन मिलेगा। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार व्यवस्था ठीक करने में जुटी हुई हैं। भारतीय जनता पार्टी को इस बात का भी जवाब देना चाहिए कि अपनी सरकार के दौरान उन्होंने आखिर ड्राइवर-कंडक्टर का तीन साल का ओवरटाइम क्यों नहीं दिया? मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि उन्होंने सत्ता में आने के बाद कर्मचारियों का आधा ओवर टाइम दे दिया है, जबकि सरकार बचा हुआ ओवर टाइम भी जल्द देगी।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि उन्हें सुबह क से ही दिल्ली के बड़े पत्रकारों के फोन आ रहे हैं। बड़े पत्रकार एचआरटीसी (HRTC) कर्मचारियों के वेतन के बारे में सवाल पूछ रहे हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि उनकी सरकार के खिलाफ साजिश की जा रही हैं। कुछ लोग उनकी सरकार को बदनाम करना चाहते हैं। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि एचआरटीसी के कर्मचारी निगम के तहत आते हैं, जबकि सरकार के तहत आने वाला कोई भी ऐसा कर्मचारी नहीं है जिसका वेतन अब तक नहीं दिया गया हैं। उन्होंने कहा कि मीडिया को सचिवालय में काम कर रहे कर्मचारियों से भी उनके वेतन के बारे में सवाल पूछना चाहिए।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि उनकी सरकार हिमाचल प्रदेश की अर्थव्यवस्था को ठीक करने का काम कर रही हैं। आने वाले पांच साल में अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाया जाएगा और 10 साल के अंदर हिमाचल प्रदेश पूरे देश का सबसे अमीर और समृद्ध राज्य बन कर उभरेगा। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सालों से हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम के कर्मचारियों को हर महीने की 15 तारीख के बाद ही तनख्वाह मिलती आई हैं। जल्द ही इस महीने की तनख्वाह भी दे दी जाएगी। ऐसे में कर्मचारियों को चिंता करने की आवश्यकता नहीं हैं।
TAGGED: CM, congress, defame, delay, Government, HRTC employees, salary, Shimla
admin June 15, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article मंडी के मानीत ने 584 अंकों के साथ उतीर्ण की नीट की परीक्षा
Next Article राजधानी शिमला में पर्यटन और पर्यटकों के लिए नई शुरुवात,ऐतिहासिक भवन बैंटनी कैसल में लाइट एंड साउंड शो की हुई शुरुवात
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

एनडीपीएस केस में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: फिरोजपुर से मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Ago

बिलासपुर में नारी शक्ति सम्मान समारोह संपन्न, रोहित ठाकुर ने सुनीं महिलाओं की समस्याएं

Ago

घुमारवीं में कल गूंजेगा अखाड़ा, चैहड़ दंगल में देशभर के पहलवानों की टक्कर

Ago

हिमकोफेड निदेशक नियुक्ति पर आशीष ठाकुर का बिलासपुर में स्वागत, आभार रैली में दिखा उत्साह

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?