मंडी : धर्मवीर – मंडी शहर के अप्पर भ्यूली निवासी मानीत ने 584 अंकों के साथ नीट की परीक्षा को उतीर्ण किया है। मानीत का सपना एमबीबीएस के बाद हॉट स्पेशलिस्ट बनने का है।
एमबीबीएस के बाद हॉट स्पेशलिस्ट बनने का है सपना
मानीत की बाहरवीं तक की पढ़ाई डीएवी स्कूल मंडी से हुई। इसके बाद उन्होंने कोचिंग सेंटर से कोचिंग लेकर नीट की परीक्षा की तैयारी शुरू की। एक वर्ष तक कड़ी मेहनत करने के बाद मानीत ने नीट की परीक्षा को उतीर्ण करके अपना, माता-पिता और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। मानीत के पिता रजनीश गुप्ता इंशोरेंस कंपनी में सीनियर ब्रांच मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं जबकि माता रीना सरकारी स्कूल में फिजिक्स की प्रवक्ता हैं। मानीत ने बताया कि उसका बचपन से ही डॉक्टर बनने का सपना था और जब वो बड़ा होता गया तो हॉट स्पेशलिस्ट बनने की इच्छा जागृत हुई। इसलिए 12वीं की पढ़ाई के बाद नीट की परीक्षा की तैयारी की। उन्होंने अपनी इस कामयाबी का श्रेय अपने माता-पिता, गुरूजनों और बड़े बुजुर्गों को दिया है।
