मंडी/परी शर्मा: मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने नाचन विधानसभा क्षेत्र में आयोजित जनसभा में प्रदेश कांग्रेस पर खुब निशाना साधा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि पूर्व में कांग्रेस की सरकारों ने हिमाचल को लूटने में कोई कसर नहीं छोड़ी। इस के चलते आज कांग्रेस देश से गायब होती जा रही है। जयराम ठाकुर ने कहा कि ये वही नेता हैं जिनसे मैंने विधानसभा में पूछा कि आप कांग्रेस सरकार के कार्यकाल की एक योजना गिनवाएं, लेकिन कांग्रेस के लोग एक भी योजना नहीं गिनवा पाए। जब उन्होंने अपने कायर्काल में कोई योजना शुरू ही नहीं की तो गिनवाएंगे क्या और कांग्रेस को प्रदेश में विकास नजर नहीं आ रहे।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी को लेकर सबसे बड़ा योगदान कांग्रेस का है। भाजपा सरकार ने कोविड के दौर में ऋण लिया लेकिन कांग्रेस ने तो बिना किसी कारण के ऋण लिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को एक बार सता चाहिए और फिर वे लूट घसूट का कार्य करेगेे। जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल में भी कांग्रेस पार्टी के हाल बदतर है, यहां सभी मुख्यमंत्री के चेहरे है , हर किसी ने मुख्यमंत्री की घोषणा कर दी है। चुनाव के दौर में कांग्रेस ने फोर्म भरने का नया तरीका निकाल दिया है और कह रहे है कि फोर्म भरो सरकार बनने के बाद 1500 रुपए खाते में आएगेे लेकिन क्या दो राज्यों में कांग्रेस की सरकार ने अपनी 10 गांरटी दी है। गुमराह करने की बाते कांग्रेस पिछले 75 साल से कर रहे है इसलिए कांग्रेस की देश से सफाई हो गई है।
