सोलन/योगेश शर्मा: सोलन के शामती बाईपास पर स्थित एक निजी स्कूल के पास एक भयानक सड़क हादसा होने का मामला सामने आया है। जहां एक डीजल ले जा रहा टैंकर दीवार तोड़ दो गाड़ियां को चपेट में लेकर सीधा स्कूल में जा घुसा।

बताया जा रहा है ये हादसा मंगलवार सुबह 7 बजे तब हुआ, जब टैंकर की ब्रेक फेल हुई। गनीमत ये रही हादसा के दैरान स्कूल बंद था। अगर थोड़ी देर बाद स्कूल खुलने पर ये हादसा होता तो जानी नुक्सान भी हो सकता था।

