Shimla,10 June-पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के अपने ही विधायक और कैबिनेट मंत्री अपने काम करवाने के लिए तरस रहे हैं. राणा ने कहा कि अनुभव की कमी और जनभावनाओं से दूरी ही इस कांग्रेस सरकार के पतन का मुख्य कारण बन रही है.
राणा ने कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यह सरकार अब सिर्फ “कर और कर्ज की सरकार” बन चुकी है। कभी टॉयलेट टैक्स लगाकर जनता पर बोझ डालने की कोशिश की जाती है लेकिन जनता का विरोध सरकार को बैकफुट पर आने के लिए विवश कर देता है। वही मुख्यमंत्री , सरकारी अस्पतालों में ₹10 की पर्ची फीस लगाते हैं और फिर कहते हैं कि यह फैसला उनका नहीं है। राजेंद्र राणा ने कहा कि ऐसे दोहरे रवैये से सरकार की नीयत और नीति दोनों पर सवाल खड़े हो रहे हैं।राणा ने चेतावनी दी कि अगर अभी प्रदेश में चुनाव कराए जाएं तो कांग्रेस को दो से तीन सीटें मिलना भी मुश्किल होगा।
