By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: रक्षा राज्य मंत्री ने मोदी सरकार के कार्यकाल को बताया देश के स्वाभिमान और आत्मनिर्भरता की मिसाल
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > रक्षा राज्य मंत्री ने मोदी सरकार के कार्यकाल को बताया देश के स्वाभिमान और आत्मनिर्भरता की मिसाल
himachalpolitical

रक्षा राज्य मंत्री ने मोदी सरकार के कार्यकाल को बताया देश के स्वाभिमान और आत्मनिर्भरता की मिसाल

Chandrika
Chandrika 4 Min Read
Updated 2025/06/10 at 5:10 PM
Share

Shimla, Sanju-रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने केंद्र की भाजपा सरकार के 11 वर्ष के कार्यकाल में हुए कामों की सरहाना की.शिमला पहुंचे रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने सरकार की उपलब्धियों को देश के स्वाभिमान और आत्मनिर्भरता की मिसाल बताया। उन्होंने कहा कि इन 11 वर्षों में भारत ने वैश्विक मंच पर अपनी अलग पहचान बनाई है। आज का भारत न किसी से डरता है और न ही झुकता है।

 

शिमला में  पत्रकार वार्ता के दौरान रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि कोविड-19 जैसे वैश्विक संकट में भारत ने अपनी वैज्ञानिक क्षमता का परिचय देते हुए न केवल देश की 140 करोड़ आबादी को वैक्सीन उपलब्ध करवाई बल्कि 118 अन्य देशों को भी वैक्सीन देकर मानवता का परिचय दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के नागरिकों से मोटा अनाज (मिलेट) अपनाने की अपील की, जिसके बाद न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया में इसका चलन बढ़ा और देश का किसान आत्मनिर्भर बन सका। कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान भारत ने ऑपरेशन गंगा चलाकर 23 हजार भारतीय छात्रों को सुरक्षित वापस लाया, जिसमें अन्य देशों के छात्र भी शामिल थे। तिरंगे के सम्मान और भारत की ताकत का यह अद्वितीय उदाहरण था।

 

पहलगांव आतंकी हमले का किया ज़िक्र 

संजय सेठ ने  पहलगांव आतंकी हमले का ज़िक्र करते हुए कहा कि भारत ने पहली बार किसी परमाणु संपन्न देश पर संयोजित हमला कर जवाब दिया और मात्र 23 मिनट में आतंकियों को ढेर कर दिया। आज आतंकवाद के खिलाफ भारत की नीति स्पष्ट है अब किसी भी आतंकी घटना को युद्ध माना जाएगा और आतंकियों को पनाह देने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी। मंत्री ने कहा कि आज देश की बेटियां भी सीमा पर हथियार उठा रही हैं। सैनिक स्कूलों में बेटियों के लिए प्रवेश की व्यवस्था कर दी गई है। देश का रक्षा बजट आज 6.81 लाख करोड़ पहुंच चुका है, जो 2014 से पहले केवल 2.51 लाख करोड़ था। आज भारत 92 देशों को रक्षा उपकरण निर्यात कर रहा है, जबकि एक समय था जब भारत बुलेट प्रूफ जैकेट तक आयात करता था। उन्होंने बताया कि चंद्रयान की सफलता ने भारत को अंतरिक्ष विज्ञान में अग्रणी देशों की श्रेणी में खड़ा कर दिया है। भारत आज दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल निर्माता बन गया है। देश में 140 करोड़ की जनसंख्या में से 116 करोड़ लोग मोबाइल धारक हैं।

उन्होंने कहा कि अब पंचवर्षीय योजनाओं की जगह भारत आने वाले 25 वर्षों की दीर्घकालिक योजनाओं पर काम कर रहा है ताकि 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाया जा सके। मंत्री ने बताया कि बीते वर्षों में देश के 27 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं। भारत आज डिजिटल लेन-देन करने वाला दुनिया का सबसे बड़ा देश बन चुका है। जापान को पीछे छोड़ते हुए भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। नक्सलवाद अब समाप्ति की कगार पर है और सीमावर्ती गांवों में अब पलायन की समस्या खत्म हो रही है क्योंकि विकास अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। मंत्री ने कहा कि धारा 370 हटाने और राम मंदिर निर्माण जैसे ऐतिहासिक निर्णयों ने भारत की सांस्कृतिक और संवैधानिक शक्ति को सशक्त किया है। कहा कि यह 11 साल केवल शासन का नहीं, बल्कि भारत के आत्मबल, संकल्प और सशक्तिकरण का युग रहा है। आने वाले वर्षों में भारत और अधिक ऊंचाइयों को छुएगा।

TAGGED: Shimla BJP Press conference
Chandrika June 10, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article केंद्र सरकार की नीतियों से हुआ देश को नुकसान.. विदेश नीति रही विफल -कुलदीप राठौर
Next Article कांग्रेस सरकार के अपने ही विधायक और कैबिनेट मंत्री अपने काम करवाने के लिए तरसे-राजेंद्र राणा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हमीरपुर डिवीजन में 37 हजार से अधिक हिम बस कार्ड बने, आवेदन की तिथि 31 मई तक बढ़ी

Ago

बरमाणा में नशा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 611 ग्राम चरस सहित दो आरोपी गिरफ्तार

Ago

कालका-शिमला हाईवे पर कार-ट्रक की टक्कर, बाल-बाल बचे यात्री

Ago

सोलन में जमीन सौदों पर सवाल: एसडीएम के खिलाफ शिकायत, विजिलेंस जांच की मांग

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?