अरविंदर सिंह,हमीरपुर: प्रदेश में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस की ओर से प्रदेश की जनता को 10 गारंटियां दी गई है। इन्हीं गारंटियों को लेकर कांग्रेस अब जनता के बीच आ रही है और घर घर जाकर कांग्रेसी की ओर से दी गई गारंटी के बारे में विस्तार से बता रहे है। नादौन विधानसभा क्षेत्र की गलोड़ खास पंचायत से प्रदेश कांग्रेस की सदस्य कमलेश ठाकुर ने कांग्रेस पार्टी की ओर से जारी गारंटी पत्र को हर घर मे बाांटने का शुभारंभ किया है। प्रदेश कांग्रेस सदस्य कमलेश ठाकुर ने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता हर घर में जाकर महिला सम्मान निधि “हर घर लक्ष्मी” के तहत बेटियों और महिलाओं को 1500 रुपए हर महीने दिए जाने का गारंटी पत्र हर घर में जाकर दे रहे है, जिसे कांग्रेस की सरकार आने पर लागू किया जाएगा।
इसके साथ साथ कांग्रेस पार्टी ने जो दस गारंटी प्रदेश की जनता को देने का वादा किया है उस वादे को भी नादौन विधानसभा के हर घर तक पहुंचाया जाएगा। इसमें कांग्रेस पार्टी ने पुरानी पेंशन बहाली, युवाओं को 5 लाख रोजगार देना, बुजुर्गों को पेंशन,महिलाओं को 1500 रुपए पेंशन, महंगाई से निजात, 300 यूनिट तक फ्री बिजली,फलों की कीमत बागवानकी ओर से स्वयं तय करना,680 करोड़ रुपए का बिना ब्याज का अपने कारोबार शुरू करने हेतु कर्ज, जांच और इलाज़ हेतु हर गांव में मुफ्त दवाई, हर विधानसभा क्षेत्र में 4 अंग्रेजी माध्यम के स्कूल खुलवाना, गाय या भैंस का 10 लीटर दूध खरीदने की गारंटी और जैविक खेती के 2 रुपए किलो गोबर खरीदने की गारंटी कांग्रेस पार्टी की ओर से हर घर के लिए दी गई है।
इस मौक़े पर उनके साथ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन पृथ्वी चंद, गलोड मंडल कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन प्रेम चंद, हड़ेटा उप प्रधान संजय कुमार, गाहली उपप्रधान कपिल कुमार, संतोष कुमारी, प्रमिला देवी, इंदु बाला, सरोज कुमारी, शीला देवी, पूजा देवी, रामेश्वरी देवी ,सरिता देवी, लवली कुमारी, रणवीर ठाकुर ,आशा देवी, अंजू शर्मा वार्ड पंच, रजनीश शर्मा ,चौकस राम, संतोष कुमार, नंत राम ,अश्वनी शर्मा, निशांत चौहान आदि मौजूद रहे।
