By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: इस दिन धर्मशाला में जुटेंगे देश भर के पर्यटन मंत्री, विकास का खाका होगा तैयार
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > इस दिन धर्मशाला में जुटेंगे देश भर के पर्यटन मंत्री, विकास का खाका होगा तैयार
himachal

इस दिन धर्मशाला में जुटेंगे देश भर के पर्यटन मंत्री, विकास का खाका होगा तैयार

admin
admin 3 Min Read
Updated 2022/09/17 at 11:16 AM
Share

राहुल चावला, धर्मशाला: खेल एवं बौद्ध नगरी धर्मशाला में 18 से 20 सितंबर तक देश भर के पर्यटन मंत्री, सचिव एवं केंद्र सरकार के भी विशेष अधिकारी जुटेंगे। यह सभी पर्यटन नगरी धर्मशाला में होने वाली नेशनल कांफ्रेंस ऑफ स्टेट टुरिज्म मनिस्टर्स में भाग लेने के लिए पहुंचेंगे ओर पर्यटन विकास का ख़ाका तैयार करेंगे। कांफ्रेंस में केंद्रीय पर्यटन, संस्कृति एवं डेवलपमेंट ऑफ नॉर्थ रीजन मंत्री किशन रेड्डी बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे।

इस कांफ्रेंस में आने वाले समय में किस तरह से देश में पर्यटन कारोबार को बढ़ाया जा सकता है, इसके लिए क्या करने की जरूरत है, इन सभी विषयों का खाका तैयार किया जाएगा। इस दौरान पर्यटन के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करने वाले राज्यों के मंत्रियों की ओर से भी विशेष जानकारी प्रदान की जाएगी। साथ ही देश को किस तरह से विश्व भर में पर्यटन के मानचित्र में ओर अधिक सुदृढ़ तरीके से निखारा जा सकता है, इन सभी पहलूओं पर योजना तैयार की जाएगी। नेशनल कांफ्रेंस ऑफ स्टेट टूरिज्म मिनिस्टर्स का तीन दिवसीय आयोजन धर्मशाला के शीला चौंक डी-पालो होटल में किया जाएगा। जिसमें 18,19 व 20 को विभिन्न सत्र आयोजित किए जाएंगे।

देश भर के विभिन्न राज्यों के पर्यटन मंत्रियों के राष्ट्रीय वर्कशाप की तैयारियां जिला कांगड़ा में आरंभ कर दी गई है। गौर हो कि इससे पहले देश भर में पहले नेशनल कांफ्रेंस ऑफ चीफ सक्रेटरीज का आयोजन भी धर्मशाला में किया जा चुका है, जिसमें देश भर के सभी राज्यों के मुख्य सचिवों, नीति आयोग सहित केंद्र के उच्च अधिकारियों ने भाग लिया था। जिसमें खासतौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी दो दिन मुख्य सचिवों के राष्ट्रीय सम्मेलन में विशेष रूप से धर्मशाला में मौजूद रहे थे।

वहीं उपायुक्त डा. निपुण जिंदल ने कहा कि पर्यटन मंत्रियों की नेशनल कांफ्रेंस ऑफ स्टेट टूरिज्म मिनिस्टर्स धर्मशाला में होगी। सरकार ओर मंत्रालय से प्राप्त दिशा निर्देशों के अनुसार आयोजन स्थल का चयन कर लिया गया है। इसके तहत धर्मशाला के दाड़ी शीला चौंक के एक निजी होटल में सभी बंदोबस्त किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस की ओर से प्लान तैयार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटन मंत्रियों के साथ संपर्क अधिकारी भी नियुक्त किए जाएंगे, इसके लिए भी आवश्यक निर्देश दिए गए है। उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि राष्ट्र स्तरीय आयोजनों से धर्मशाला को भी एक नई पहचान मिलेगी।

TAGGED: Dharamshala, tourism business, Tourism ministers
admin September 17, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article हमीरपुर में घर-घर पहुंच रही कांग्रेस की गारंटियां
Next Article पूर्व CM वीरभद्र के गढ़ रामपुर पहुंची स्मृति ईरानी, कांग्रेस ने कुछ ऐसे कर डाला स्वागत
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

एचपीवी टीकाकरण अभियान में शिक्षकों से सहयोग की अपील

Ago

कांग्रेस सरकार ने विकास कार्यों पर लगाया ब्रेक : जयराम ठाकुर

Ago

आईजीएमसी में भोजन दरें बढ़ाने पर सरकार घिरी, भाजपा ने उठाए सवाल

Ago

जंगलों में आग की घटनाओं की सूचना के लिए टोल फ्री नंबर जारी

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?