मंडी:धर्मवीर(TSN)-भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत ने फिर कांग्रेस पर ह*मला बोला है।अपने गृह क्षेत्र सरकाघाट के बलद्वाडा में भाजपा पन्ना प्रमुख सम्मेलन में उन्होंने कहा कि कांग्रेस परिवारवाद को बढ़ाबा देने वाली पार्टी है जिसमें सिर्फ नेताओं के बेटे औऱ बेटियों को राजनीति में आगे लाने के लिए मौका दिया जाता है.जबकि भाजपा में साधारण से कार्यकर्ता को भी टिकट मिलते हैं और उनके काम के आधार पर आगे बढ़ने का अवसर दिया जाता है।
भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत ने कहा कि कांग्रेस आज कुनीति और कुबुद्धि का शिकार हो गई है।इनके नेता आज सेना पर सवाल,महिलाओं का अपमान और हमारे आदर्श भगवान राम को भी काल्पनिक बताते हैं।ये वही पार्टी है जिसके राज में कोयला,टू जी,फोर जी,चारा न जाने कितने ही घोटाले लाखों करोड़ों के हुए जबकि 2014 के बाद आज तक देश ने किसी घोटाले का नाम तक नहीं सुना।वहीं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि जैसे ही हिमाचल की बेटी अभिनेत्री कंगना रनौत को भाजपा का टिकट मिला है तो देशभर में कांग्रेस उनके पीछे पड़ गई।उन्होंने कहा कि जिस सरकार की अपनी ही गारंटी नहीं बची है उसकी गारंटियों की अब बात करना व्यर्थ है।1500 के लिए मैंने कोई बाड़ नहीं लगाया है। आपदा में जो पैसा दिल्ली से हमारी सरकार ने भेजा वही अभी तक प्रभावितों में नहीं बंटा है। प्रदेश सरकार का एक भी पैसा राहत के काम में नहीं लगाया गया है। 1800 करोड़ की राहत राशि केंद्र से मिली और 11 हज़ार घर केंद्र ने दिए।
