सोलन:योगेश शर्मा(TSN)-शुक्रवार को सोलन में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल द्वारा प्रेसवार्ता का आयोजन कर कांग्रेस सरकार पर क़ई तंज कसे।इस दौरान उनके साथ प्रेसवार्ता में विशेष रूप से पूर्व सांसद वीरेंद्र कश्यप मौजूद रहे।डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी राष्ट्रीय स्तर पर एक ऐसी सरकार चाहती है जो अस्थिर सरकार हो और एक ऐसा प्रधानमंत्री चाहती है जो कमजोर हो।उन्होंने कहा कि जब भी कांग्रेस पार्टी की संख्या लोकसभा में कम हुई है आजतक छोटी पार्टियों का समर्थन लेकर वे सता में आए और सरकार गिराने का प्रयास किया। डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि आज 40 सीटों से भी कम सीटों पर कांग्रेस खड़ी है। लेकिन आज उसी ट्रैक पर दुबारा चलने के लिए कांग्रेस तैयार है जिसमें कांग्रेस समर्थन लेकर समर्थन लेने वालों को बाद में हटा देती है।
कांग्रेस फिर तुष्टिकरण को लेकर कर रही कार्य
राजीव बिंदल ने कहा कि भाजपा आज 400 सीटें पारकर फिर से जाने वाली है।डॉ राजीव बिंदल ने इस दौरान कांग्रेस के घोषणा पत्र सवाल खड़े किए है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का इतिहास पूरा देश जानती है,60 साल तक देश की सत्ता में रहकर राज किया लेकिन एक बार फिर तुष्टिकरण पर आज कांग्रेस आ गई है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस का सनातन विरोधी चेहरा तब साबित हुआ जब कांग्रेस के साथ गठबंधन किए नेताओं ने सनातन को डेगूं और मलेरिया करार दिया। बिंदल ने कहा कांग्रेस का सनातन विरोधी चेहरा सबके सामने है। कांग्रेस जाति धर्म के आधार देश और समाज को बांटने के लिए वोटों के लालच में आगे बढ़ रही है और इसको लेकर कार्य किया जा रहा है।
देश को और हर वर्ग को मजबूत करना भाजपा का लक्ष्य
राजीव बिंदल ने अपने संकल्प पत्र को विकसित भारत बनाने का संकल्प बताया है उन्होंने कहा कि देश के हर वर्ग, महिला, युवा, कामगार,इन सभी का ध्यान रखकर भाजपा कार्य कर रही है और विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा जब यह सभी वर्ग सशक्त होंगे। राजीव बिंदल ने कहा कि देश आत्मनिर्भर बन सके इसके लिए लगातार भाजपा कार्य कर रही है और इन्ही बातों को लेकर भाजपा जनता के बीच जा रही है।
प्रदेश कांग्रेस सरकार के कार्यकाल को लेकर कहा ये
बिंदल ने कहा कि हिमाचल की वर्तमान सरकार का डेढ़ साल का कार्यकाल पूरा हुआ है लेकिन उनके द्वारा एक भी ऐसा काम उन्होंने नही किया है जिसको लेकर वो जनता के बीच में जाकर वोट मांग सके,केवल भाजपा को गालियां देकर जनता से वोट मांगने का कार्य कांग्रेस के नेता कर रहे है।
