संजु चौधरी, शिमला: हिमाचल में कांग्रेस पार्टी की सरकार के 6 महीने पूरे हो गए हैं। 6 महीने के कार्यकाल को लेकर भाजपा लगातार सरकार को घेरने में लगी हैं। खासकर कांग्रेस की ओर से दी गई 10 गारंटीयों को लेकर भाजपा कांग्रेस को घेरते हुए नज़र आ रही हैं। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर व बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष हिमाचल में हैं और कांग्रेस पर लगातार जुबानी हम+ला बोल रहे हैं। अब भाजपा नेताओं के इन बयानों पर कांग्रेस सरकार के उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने पलट+वार किया हैं।
हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि कांग्रेस सरकार चरणबद्ध तरीके से गारंटियों को पूरा कर रही हैं। ओपीएस को लागू कर दिया गया हैं। महिलाओं को चरणबद्ध तरीके से 15 सौ दिया जा रहा हैं। स्पीति की 18 से 60 साल की महिलाओं को 15 सौ सरकार दे रही हैं। जेपी नड्डा के कांग्रेस को मां बेटे की पार्टी वाले बयान पर हर्षवर्धन चौहान ने कहा की बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा हिमाचल से संबंध रखते हैं। वह चुनावों के समय इस तरह की बयानबाजी कर रहे हैं।
हर्ष वर्धन चौहान ने कहा कि बीजेपी प्रदेश में उप चुनाव, विधानसभा चुनाव, नगर निगम के चुनाव हारी हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने कर्ज की लिमिट में कटौती के साथ फॉरेन फंडेड प्रोजेक्ट में केपिंग की है लेकिन प्रदेश सरकार विकास में कमी नहीं आने देगी। सरकार आय के रिसोर्सेज को तैयार करने के लिए काम कर रही हैं।
