By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: भाजपा की टिफिन बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित नेता,कार्यकर्ताओं ने किया सामूहिक भोज,नड्डा ने गिनाई मोदी सरकार की विशेषताएं
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > political > political > भाजपा की टिफिन बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित नेता,कार्यकर्ताओं ने किया सामूहिक भोज,नड्डा ने गिनाई मोदी सरकार की विशेषताएं
himachalpolitical

भाजपा की टिफिन बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित नेता,कार्यकर्ताओं ने किया सामूहिक भोज,नड्डा ने गिनाई मोदी सरकार की विशेषताएं

admin
admin 3 Min Read
Updated 2023/06/14 at 12:27 AM
Share
संजु चौधरी,झंडूता/शिमला: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 9 वर्ष पूर्ण होने पर विधानसभा झंडूता में एक टिफन बैठक में भाग लिया। उनके साथ इस बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, झंडुत्ता विधानसभा क्षेत्र के विधायक जेआर कटवाल, त्रिलोक जम्वाल, पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग, सुरेश चंदेल और भाजपा प्रदेश मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा विशेष रूप में उपस्थित रहे। इस बैठक में कार्यकर्ताओं की ओर से अपने-अपने घरों से टिफिन लाकर सामूहिक भोज के साथ प्रधानमंत्री के 9 वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों के बारे में संगठनात्मक चर्चा की गई।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि मोदी सरकार ने देश के 80 करोड़ भारतीयों की खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बड़े कदम उठाए हैं। 1121 लाख मीट्रिक टन से अधिक मुक्त खाद्यान्न प्रधानमंत्री योजना के तहत वितरित किया गया है और एक राष्ट्र एक राशन कार्ड से देश भर में लोगों को आसानी से राशन मिल रहा हैं।
भारत ने दुनिया की सबसे बड़ी वित्तीय समावेशन पहल की है, इसके तहत 48.27 करोड से अधिक जनधन खाते देश में खोले गए हैं, देश भर में लाभार्थियों के बैंक खातों में 25 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर किया गया हैं। इस प्रक्रिया से 2.73 लाख करोड़ रुपए की अनुमानित बचत इस प्रक्रिया से हुई हैं।
उन्होंने कहा हमारी केंद्र सरकार ने किसान का कल्याण सुनिश्चित किया हैं। प्रधानमंत्री किसान योजना 2019 में लांच की गई थी। किसानों को तीन समान किस्तों में हर वर्ष 6000 रुपए प्राप्त होते हैं, पहली बार पूरे देश में प्रत्यक्ष नकद समर्थन शुरू किया गया। प्रधानमंत्री किसान योजना के तहत अब तक 11.39 करोड से अधिक किसान लाभांवित हुए हैं। किसान फसल बीमा योजना 2016 में लांच की गई थी। फसल क्षति से पीड़ित किसानों को इस योजना का बहुत बड़ा लाभ हुआ हैं। 37.59 करोड़ किसान का पंजीकरण इस योजना के तहत हुआ और पिछले 7 वर्षों में 11.68 करोड़ से अधिक आवेदकों को 1.3 लाख करोड रुपए से अधिक के दरें प्राप्त हुई हैं। पंजीकृत किसानों में से 81% छोटे और सीमांत किसान हैं।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आज हिमाचल प्रदेश में 1 विधानसभा क्षेत्र की टिफिन बैठक में भाग ले रहे हैं। इस प्रकार की बैठकें पूरे देश भर में चल रही है और सभी भाजपा के नेता गण ऐसी बैठकों में भाग ले रहे हैं। इस बैठक में केंद्र में मोदी सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर विस्तृत चर्चा भी की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि हिमाचल में भी इस प्रकार की टिफिन बैठक का आयोजन हर विधानसभा क्षेत्र में किया जाएगा।
TAGGED: BJP, features, mass feast, Modi government, Shimla, tiffin meeting
admin June 14, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article चरणबद्ध तरीके से कांग्रेस पूरी कर रही सभी गारंटियां: हर्षवर्धन चौहान
Next Article मध्य प्रदेश में आयोजित राष्ट्रीय स्कूल बॉक्सिंग खेल प्रतियोगिता में निचार गांव की अदिति ने जीता ब्रॉन्ज मेडल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

सोलन में लिंक रोड निर्माण को लेकर विवाद, झड़प के बीच एक व्यक्ति की मौत; पुलिस जांच में जुटी

Ago

मां चिंतपूर्णी के दरबार में पहुंचे पंजाब सीएम भगवंत मान का परिवार,विशेष पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद

Ago

किशाऊ बांध परियोजना का रास्ता साफ, हिमाचल पर नहीं पड़ेगा 2,000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ

Ago

3 से 5 जुलाई तक संस्कृति सदन में होगा देवभूमि इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?