By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: कांग्रेस नेता देवेंद्र जग्गी बोले..धर्मशाला को पर्यटन राजधानी बनाने की दिशा में बड़ा कदम
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > कांग्रेस नेता देवेंद्र जग्गी बोले..धर्मशाला को पर्यटन राजधानी बनाने की दिशा में बड़ा कदम
himachalNews

कांग्रेस नेता देवेंद्र जग्गी बोले..धर्मशाला को पर्यटन राजधानी बनाने की दिशा में बड़ा कदम

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2025/05/02 at 8:25 PM
Share

Dharamshala, Rahul chawla ( TSN)-
प्रदेश की राजधानी शिमला में 53 वर्षों से संचालित हिमाचल प्रदेश टूरिज्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (एचपीटीडीसी) का मुख्यालय अब धर्मशाला स्थानांतरित किया जा रहा है। इस निर्णय का कांग्रेस नेताओं ने स्वागत किया है। कांग्रेस नेता देवेंद्र जग्गी ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता में इस फैसले की सराहना करते हुए कहा कि इससे कांगड़ा जिला को पर्यटन की दृष्टि से नई पहचान मिलेगी।

सरकारी कार्यालयों के लिए धर्मशाला के भवनों का उपयोग हो
जग्गी ने मांग की कि जिन सरकारी कार्यालयों को शिमला से कांगड़ा लाया जा रहा है, उन्हें धर्मशाला के सरकारी भवनों में ही स्थापित किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और एचपीटीडीसी अध्यक्ष आर.एस. बाली का आभार जताया।

वन्यजीव विंग और एयरपोर्ट विस्तार की बात
जग्गी ने यह भी सुझाव दिया कि शिमला स्थित वाइल्ड लाइफ विंग को भी धर्मशाला स्थानांतरित किया जाए। उन्होंने जानकारी दी कि कांगड़ा एयरपोर्ट के विस्तार के तहत अब तक 350 करोड़ रुपये का मुआवजा वितरित किया जा चुका है और शेष भी जल्द दिया जाएगा।

फव्वारा चौक का सौंदर्यीकरण
कोतवाली बाजार के फव्वारा चौक के सौंदर्यीकरण पर 70 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। यहां एक नया फाउंटेन बनाया जाएगा और शहीद भगत सिंह की प्रतिमा को ऊंचा कर स्थापित किया जाएगा।

सीयू और स्वास्थ्य सेवाओं पर फोकस
केंद्रीय विश्वविद्यालय को लेकर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने शीघ्र निर्णय का आश्वासन दिया है। धर्मशाला अस्पताल में डॉक्टरों की कमी को लेकर जग्गी ने बताया कि यह मुद्दा सरकार के समक्ष उठाया गया है और जल्द समाधान की उम्मीद है।

TAGGED: Dharamshala Congress leader Devendra Jaggi
Chandrika May 2, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article ऊना में गन्ने का रस पिलाकर बुजुर्ग महिला से गहनों की ठगी..CCTV खंगाल रही पुलिस
Next Article हिमाचल और उत्तर भारत में बदले मौसम के मिजाज, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से बढ़ी बारिश की गतिविधि
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

मुख्यमंत्री सुख आश्रय कोष को मशोबरा रिजॉर्ट लिमिटेड का 73.92 लाख का योगदान

Ago

विश्व रेडक्रॉस दिवस पर रक्तदान शिविर आयोजित, 66 यूनिट रक्त संग्रहित

Ago

बल्देयां जिला परिषद वार्ड-18 से कांग्रेस प्रत्याशी बने ओम प्रकाश, समर्थकों संग भरा नामांकन

Ago

ऊना में जिला परिषद चुनावी सरगर्मियां तेज, भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने किया शक्ति प्रदर्शन

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?