संजु चौधरी, शिमला: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 75वीं पुण्यतिथि को देशभर में शहीदी दिवस के रूप में मनाया जा रहा हैं। प्रदेश में भी सोमवार को महात्मा गांधी की पुण्यतिथि को शहीदी दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित कर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी जा रही हैं। प्रदेश की राजधानी शिमला में भी महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर रिज मैदान पर जिला प्रशासन की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पशुपालन मंत्री चंद्र कुमार,बागवानी मंत्री जगत नेगी , मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकर नरेश चौहान,उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी सहित कांग्रेस के नेताओं ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए ओर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान 2 मिनट का मौन रखा गया ओर महात्मा गांधी के बलिदान को याद किया गया।
इस अवसर पर बागवानी मंत्री जगत नेगी ने कहा कि 30 जनवरी 1948 को आजादी के जश्न मनाते हुए एक साल भी पूरा नहीं हुआ था और सत्य और अहिंसा के पुजारी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की निर्मम हत्या कर दी गई। तब से लेकर 30 जनवरी को शहीदी दिवस के रूप में देश में मनाया जाता हैं। इसके साथ ही स्वतंत्रता सेनानियों ने देश के लिए बलिदान दिया हैं उन्हें आज के दिन नमन करते हुए और महात्मा गांधी की सत्य और अहिंसा के सोच को आगे लेकर बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक 4000 किलोमीटर तक भारत जोड़ो यात्रा चलाई हैं और जो नफरत की राजनीति देश में हो रही हैं उसको कम करने के लिए और आपसी भाई चारा बनाए रखने के लिए यात्रा की हैं।
उन्होंने कहा कि हमें महात्मा गांधी के दिखाए मार्ग पर आगे बढ़ना हैं। उनके विचारों को लोगों के बीच ले जाना हैं। उन्होंने कहा कि आज महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें याद किया गया हैं।
कांग्रेस कार्यालय में भी आयोजित हुआ श्रद्धाजंलि कार्यक्रम
कांग्रेस कार्यालय में भी महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर सोमवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह सहित अन्य कांग्रेस नेताओं ने महात्मा गांधी को याद किया और उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धाजंलि दी। इस मौके पर विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि आज के दिन को बलिदान दिवस के रूप में मनाया जाता हैं। वह सभी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की याद में आज एकत्रित हुए हैं और उन्हें नमन किया हैं। उनके सिद्धांतों को दिखाए हुए रास्ते पर आगे बढ़ने का प्रण लिया हैं ।
उन्होंने कहा कि जिस तरीके का माहौल आज देश के अंदर केंद्र सरकार महात्मा गांधी के सिद्धांतों के खिलाफ खड़ा करने की कोशिश कर रही हैं उसके खिलाफ लड़ाई लड़नी पड़ेगी। महात्मा गांधी के दिखाए हुए पद चिन्हों पर नए संकल्प के साथ आगे बढ़ना हैं । वहीं उन्होंने कहा कि नेता राहुल गांधी ऐतिहासिक विश्व की सबसे बड़ी यात्रा पदयात्रा कन्याकुमारी से कश्मीर तक चलाई हैं यह इतिहास के पन्नों में इस यात्रा को याद रखेंगे।
