धर्मशाला :राहुल चावला (TSN)-कांग्रेस माइनोरिटी विभाग ने आगामी लोक सभा चुनावों के मद्देनजर संसदीय कॉ-ऑर्डिनेटरों और जिला कॉ-ऑर्डिनेटरों की नियुक्तियां कर दी हैं। उक्त नियुक्यिों की घोषणा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय कॉ-ऑर्डिनेटर एवं माइनोरिटी विभाग इंचार्ज हिमाचल प्रदेशा सादिक खान ने की।
प्रैस को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र का संसदीय कॉ-ऑर्डिनेटर सिरिल चंद्र को नियुक्त किया गया है। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से नसीबदीन, मंडी संसदीय क्षेत्र से सुलेमान अंसारी और शिमला संसदीय क्षेत्र से मुस्ताक अहमद को नियुक्त किया गया है। जिला कॉर्डिनेटरों में जिला कांगड़ा से उमर खताब, चंबा से खालिद मिर्जा, हमीरपुर से सलामदीन, बिलासपुर से अली मोहम्मद, उना से शकील मोहम्मद, मंडी से लियाकत अली, शिमला से मोहम्मद अशरफ, सिरमौर से मंजूर मलिक को नियुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त कुल्लू,लाहौल स्पिति और किन्नौर की नियुक्तियां अभी नहीं की गई हैं, इन नियुक्तियों पर अभी चर्चा चल रही है।
केंद्र की जन विरोधी नीतियों को पहुंचाया जाएगा हर घर तक
सादिक खान ने कहा कि देश सहित हिमाचल में कांग्रेस पार्टी लोकसभा चुनावों के लिए तैयार है। इस बार चुनावों में देश की जनता केंद्र की भाजपा सरकार को हटाने की तैयारी में है। सादिक खान ने कहा कि मौजूदा समय में केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के चलते देश की जनता त्रस्त है। देश में महंगाई, बेरोजगारी चरम पर है। उन्होंने कहा कि देश में नफरत और लोगों को धर्म के नाम पर बांटने का प्रयास किया जा रहा है। सादिक खान ने कहा कि कांग्रेस अग्निवीर भर्ती का विरोध करती है, यह देश के युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ है। हिमाचल की बात करें, तो केंद्र सरकार ने बरसाती आपदा से हुए नुकसान की भरपाई के लिए कोई मदद नहीं दी है। हिमाचल के भाजपा नेता प्रदेश को उसका हक नहीं दिला पाए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के हिमाचली सांसदों के मुंह से दो शब्द नहीं निकलते। इस अवसर पर सदिक खान के साथ कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र के नवनियुक्त संसदीय कॉर्डिनेटर सिरिल चंद्र, जिला शिकायत निवारण कमेटी के सदस्य हंस राज ठाकुर और जिला कांगड़ा के जिला कॉ-ऑर्डिनेटर उमर खताब सहित विभिन्न पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।
