बिलासपुर : सुभाष ठाकुर- घुमारवीं से कांग्रेस विधायक राजेश धर्माणी ने अपनी सरकार के मंत्रियों व सीपीएस के लिए एक अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया है। उन्होंने विधायक बनने के बाद गनमैन तक लेने से इंकार कर दिया है।
राजेश धर्माणी का कहना है कि वह जनसेवा के लिए विधायक बने हैं और उन्हें गनमैन की जरूरत नहीं है। बुधवार को बिलासपुर पहुंचे राजेश धर्माणी ने कहा कि यह काफी पुरानी बात है। अब अचानक कैसे समाचार की सुर्खियां बन गई, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। उन्होंने बताया कि चुनाव नतीजा आने के बाद जब वह विधायक बने, तो पुलिस अधिकारियों द्वारा उन्हें एक गनमैन भेजा था, लेकिन उन्होंने इसके लिए मना कर दिया। क्योंकि उन्हें उनकी जरूरत नहीं है। इस निर्णय से राजेश धर्माणी ने अपनी सरकार को खर्च घटाने के लिए उदाहरण पेश किया है।
