हमीरपुर:अरविन्द सिंह(TSN)-लोकसभा चुनाव व विधानसभा उपचुनावों को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की.राजीव बिंदल ने लोकसभा चुनाव के साथ विधानसभा के 9 उपचुनाव में पार्टी द्वारा घोषित किए गए उम्मीदवारों की जीत का दावा किया.इस मौके पर प्रदेश भाजपा महामंत्री और राज्यसभा सांसद सिकंदर कुमार, प्रदेश भाजपा सचिव नरेंद्र अत्री, जिला भाजपा अध्यक्ष देशराज शर्मा, हमीरपुर संसदीय क्षेत्र मीडिया प्रभारी अंकुश दत्त शर्मा सहित पांचो मंडलों के अध्यक्ष मौजूद रहे ।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी राज्यसभा चुनाव हारने के बाद गुंडा*गर्दी पर उतर आई है. उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार बागी कांग्रेस विधायकों और आजाद उम्मीदवारों के खिलाफ दादागिरी कर रही है जो की निंदनीय है। बागी विधायकों के पार्टी में शामिल होने के मुद्दे पर राजीव बिंदल ने कहा कि इस मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी को चिंतन करने की आवश्यकता है क्योंकि उनके विधायक पार्टी छोड़ रहे हैं.उन्होंने कहा कि भाजपा में जो उनकी विचारधारा को मानते हुए सदस्यता मांग रहे हैं उनका स्वागत है ।
चुनावी बांड को लेकर बोले फण्ड में शुद्धता लाना ज़रूरी
चुनावी बांड को लेकर राजीव बिंदल ने कहा कि इस मुद्दे पर देश के गृह मंत्री सब कुछ स्पष्ट कर चुके हैं और चुनावी चंदे में पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से भाजपा काम कर रही है. उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसला का स्वागत है, लेकिन फण्ड में शुद्धता लाना ज़रूरी है ।
सोशल मीडिया की उपज ऑपरेशन लोटस
प्रदेश में ऑपरेशन लोटस और भाजपा विधायकों के इस्तीफा और प्रदेश में नए विधानसभा चुनाव करवाने के मुद्दे पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने कहा कि यह सोशल मीडिया की उपज है.उन्होंने कहा कि उन्हें इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है ।
भाजपा पर खरीद फरोख्त के आरोपों पर किया पलटवार
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुखों द्वारा भाजपा पर खरीद फरोख्त के आरोपों पर पलटवार करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने कहा कि मुख्यमंत्री के गलत रवैया के चलते विधायकों ने पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थामा है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा खरीद फरोख्त के आरोपी के खिलाफ सभी 9 विधायक का कानूनी कार्रवाई करने की बात पूर्व में ही कह चुके हैं ।
