By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: सुजानपुर विधायक से नाराज कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता, पार्टी छोड़ थामा भाजपा का दामन
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > political > political > सुजानपुर विधायक से नाराज कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता, पार्टी छोड़ थामा भाजपा का दामन
himachalpolitical

सुजानपुर विधायक से नाराज कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता, पार्टी छोड़ थामा भाजपा का दामन

admin
admin 3 Min Read
Updated 2023/10/09 at 4:18 PM
Share
अरविंदर सिंह,हमीरपुर(TSN): कांग्रेस पार्टी के सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र से जुड़े कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी को छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया हैं। इसके पीछे की वजह है इन कार्यकर्ताओं की सुजानपुर विधायक के साथ है चल रही नाराजगी हैं जिससे तंग व आकर अब इस विधानसभा क्षेत्र के 48 परिवारों ने उनका साथ छोड़ते हुए विधिवत भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया हैं।
भारतीय जनता पार्टी मंडल सुजानपुर के अध्यक्ष प्रोफेसर विक्रम राणा भाजपा के प्रत्याशी रहे कैप्टन रंजीत राणा ज़िला सचिव विनोद ठाकुर मंडल महामंत्री अनिल कौशल की अगुवाई में तमाम कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रविवार देर शाम को पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के निवास स्थान समीरपुर में पहुंचकर उनके सामने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। शामिल होने वालों में ब्लॉक कांग्रेस मंडल टोनी देवी के एससी मोर्चा अध्यक्ष राजेंद्र कुमार सहित करीब 48 परिवार भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने भारतीय जनता पार्टी जो विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है उसमें शामिल हुए तमाम कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि उन्हें भाजपा परिवार में पूरा मान सम्मान दिया जाएगा। इस मौके पर शामिल हुए ब्लॉक कांग्रेस मंडल टोनी देवी एससी मोर्चा के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार ने विधायक सुजानपुर पर गंभीर आरोप लगाए।
उन्होंने कहा कि पूरी पंचायत के लोगों की एक ही मांग कई वर्षों से चली आ रही थी कि हमारे पंचायत को विकास की दृष्टि से विकसित किया जाए। यहां जो अधूरे कार्य हैं उन्हें पूरा करवाया जाए लेकिन हमारी कोई भी डिमांड आज तक पूरी नहीं हुई हैं। उन्होंने कहा कि विकास की दृष्टि से हमने विधायक को चुना था लेकिन विधायक ने हम लोगों के साथ विश्वास घात किया है जिसके चलते पंचायत भटेड के वार्ड नंबर 4 एस सी बस्ती क्लोह के तमाम परिवार जिनकी संख्या करीब चार दर्जन है भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो रहे हैं।
जिला भाजपा सचिव विनोद ठाकुर ने कहा कि विधायक की कार्य प्रणाली अब उनकी ही पार्टी के कार्यकर्ता खुले मंच पर आकर सार्वजनिक कर रहे हैं। विधायक तीन बार जीतने के बावजूद भी इलाके के लोगों की समस्याओं को सुलझाने,उनके काम करवाने में पूरी तरह असफल रहे हैं जिसका प्रमाण आज सबके सामने हैं।
TAGGED: angry, congress party, hamirpur, joined BJP, left, Sujanpur MLA, workers
admin October 9, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में अभ्यास के लिए उतरी इंग्लैंड की टीम, कल बांग्लादेश से करेगी वन डे वर्ल्ड कप के लिए मुकाबला
Next Article खिलाड़ियों को मिल रही हर सुविधा, कोई भी जरूरत तो खिलाड़ी व छात्र सीएम से कर सकते हैं सीधा संवाद:सुनील शर्मा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नूरपुर में जिला परिषद चुनाव को लेकर तेज हुई सियासत, भाजपा ने झोंकी ताकत

Ago

चंबा में बड़ा हादसा टला: कोटी पुल के पास कार खाई में गिरी, पांच घायल

Ago

चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने मुख्यमंत्री राहत कोष में ₹1 लाख का योगदान दिया

Ago

बुद्ध पूर्णिमा पर मां चिंतपूर्णी मंदिर में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, भक्ति का दिखा अनोखा रंग

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?