अरविंदर सिंह,हमीरपुर(TSN): प्रदेश की कांग्रेस सरकार खिलाड़ियों की हर सुविधा का ध्यान रख रही हैं। खेल के आधारभूत ढांचे को स्कूली स्तर पर मजबूत करने के लिए काम किया जा रहा हैं। यह बात मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने लड़कियों की अंडर-19 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के शुभारंभ मौके पर खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कही।
हमीरपुर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल के खेल मैदान में अंडर-19 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में 32 स्कूलों के लगभग 350 खिलाडी बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, हॉकी, बैडमिंटन, टेबल टैनिस सहित कुल 9 विभिन्न स्पर्धाओं में भाग ले रही हैं। इस मौके पर छात्राओं ने शानदार मार्च की सलामी भी दी ।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार खिलाड़ियों के लिए हर तरह का आधारभूत ढांचा तैयार कर रही हैं। स्कूलों में बच्चों को बेहतर शिक्षा मिले इसके लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल के खिलाड़ियों ने हमेशा देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन किया हैं। उन्होंने कहा कि छात्रों शिक्षकों के बीच आपसी तालमेल से शिक्षण संस्थानों की गुणवत्ता को और बेहतर किया जा सकता हैं जिसकी शिक्षकों के ऊपर बहुत बड़ी जिम्मेवारी रहती है कि वह देश के भविष्य को बेहतर ढंग से तैयार करें। उन्होंने कहा कि आज लड़कियां हर क्षेत्र में बेहतर काम कर रही हैं खेल का मैदान हो या फिर विज्ञान का क्षेत्र हर जगह लड़कियां अपनी उपलब्धियां का परचम लहरा रही हैं।
