नाहन :देवेंद्र कुमार (TSN)-केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ आज नाहन में कांग्रेस ने धरना प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्तओं ने सांसदों के निलंबन को लेकर अपना रोष व्यक्त करते हुए जमकर नारेबाजी की । कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार को तानाशाह करार देते हुए कांग्रेस के निलंबित किए गए सांसदों को जल्द बाहाल करने की मांग उठाई ।
कांग्रेस मंडल नाहन के अध्यक्ष ज्ञानचंद चौधरी ने मीडिया से रूबरू होते हुए बताया कि केंद्र की मोदी सरकार जनता की आवाज उठाने वाले कांग्रेस के सांसदों को निलंबित कर लोगों की आवाज दबाने का काम कर रही है । उन्होंने कहा कि इतिहास में यह पहली घटना है जब एक साथ इतनी बड़ी संख्या में सांसदों के निलंबन मोदी सरकार की तानाशाही दिखाते है । उन्होंने कहा कि निलबिंत सांसदों को जल्द बहाल न किया तो देश भर में कांग्रेस और उग्र आंदोलन करने पर विवश होगी ।
