बिलासपुर :सुभाष ठाकुर ( TSN)- जिला कांग्रेस ने राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर जिला बिलासपुर में केंद्र सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। जिसकी अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष अंजना धीमान ने की। वहीं,इस मौके पर पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर, पूर्व विधायक बंबर ठाकुर, प्रदेश कांग्रेस महासचिव विवेक कुमार, राज्य सहकारी बैंक के निदेशक सुनील शर्मा सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहे।
इस दौरान पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर ने कहा कि संसद में सांसदों की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सांसद को बचाने का प्रयास केंद्र सरकार द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरेआम लोकतंत्र की ह+त्या की जा रही है। जिसे सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संसद में सांसदों ने महंगाई, बेरोजगारी के मसले उठाए। वहीं,अब कई सांसदों को निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि सांसदों के खिलाफ की गई कार्रवाई सही नहीं है। रामलाल ठाकुर ने कहा कि केंद्र की तानाशाही लगातार बढ़ रही है। लेकिन इस तानाशाही को देश की जनता सहन नहीं करेगी। देश भर में इंडिया गठबंधन द्वारा प्रदर्शन किए जा रहे हैं। इस तरह की मनमानी सहन नहीं की जाएगी।
