सोलन : योगेश शर्मा ( TSN)-सोलन में आज कांग्रेस नेताओं ने भारत के पहले प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित जवाहर लाल नेहरू को याद कर पुष्पांजलि अर्पित की है। इस दौरान जगह-जगह कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। वहीं शहर के चिल्ड्रन पार्क में बनी उनकी प्रतिमा पर कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण किया।
इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिवकुमार ने नेहरू के योगदान की सराहना की और कहा कि नेहरू ने भारत को संप्रभु, धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक गणतंत्र बनाने में अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि देश के निर्माण में पंडित जवाहरलाल नेहरू का अहम योगदान है। इसे कभी भी नहीं बुलाया जा सकता। देश को एक नई दिशा में ले जाने में कांग्रेस पार्टी ने देश में हिंदुस्तान को विश्व के मानचित्र में उभार कर एक छाप छोड़ी है, जो शायद ही कोई पार्टी देश के प्रति समर्पित भाव से ऐसा सेवा भाव से काम करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने देश को बुलंदियों तक पहुंचाया है और इसके लिए तमाम कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का अहम योगदान है।उन्होंने कहा कि पंडित नेहरू के देश के प्रति योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। आज उनके जन्मदिवस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और देश के आम जनमानस उन्हें याद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज पंडित जवाहरलाल नेहरू के दिखाए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।
