By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह बोली..भाजपा की तर्ज पर कांग्रेस भी करेगी छोटे मंडलों का गठन
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह बोली..भाजपा की तर्ज पर कांग्रेस भी करेगी छोटे मंडलों का गठन
himachalNews

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह बोली..भाजपा की तर्ज पर कांग्रेस भी करेगी छोटे मंडलों का गठन

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2025/03/20 at 10:46 PM
Share

मंडी,धर्मवीर(TSN)-भाजपा की तर्ज पर अब कांग्रेस भी छोटे मंडलों का निर्माण करने जा रही है। इसकी जानकारी खुद कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने मंडी में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए दी।प्रतिभा सिंह ने कहा कि जो विधानसभा क्षेत्र क्षेत्रफल के लिहाज से बड़े हैं वहां पर एक से अध्यक्ष ब्लॉक अध्यक्ष बनाने का सुझाव पार्टी हाईकमांड की तरफ से आया है।इसलिए अब इस पर भी कार्य किया जा रहा है।उन्होंने बताया कि छोटे ब्लॉक बनने से जहां अधिक लोगों को संगठन में जिम्मेदारियां मिलेंगी वहीं इससे संगठन को भी मजबूती मिलेगी।

बता दें कि इससे पहले भाजपा इस एक्सपेरिमेंट को कर चुकी है। भाजपा ने अपने मंडलों के कहीं दो तो कहीं-कहीं तीन-तीन छोटे-छोटे मंडल बनाए हैं।अब यही कार्य कांग्रेस भी करने जा रहा है।भाजपा विधानसभा क्षेत्र की कार्यकारिणीयों को मंडल जबकि कांग्रेस ब्लॉक समिति कहती है।

जल्द होगा जिला और ब्लॉक कार्यकारिणीयों का गठन

प्रतिभा सिंह ने कहा कि बहुत जल्द जिला और ब्लॉक कार्यकारिणीयों का गठन कर दिया जाएगा।इन कार्यकारिणीयों में जुझारू लोगों के साथ ही ऐसे लोगों को जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी जिनके पास समय होगा। बहुत से लोग ऐसे भी होते हैं जिनके पास समय नहीं होता और वे पदाधिकारी बनने के बाद भी संगठन के लिए समय नहीं दे पाते। लेकिन इस बार होनहार और निष्ठावान कार्यकर्ताओं के साथ ऐसे कार्यकर्ताओं को मौका दिया जाएगा जिनके पास समय होगा।इससे पहले प्रतिभा सिंह ने जिला के कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करके संगठन की मजबूती को लेकर चर्चा की और साथ ही उनकी समस्याओं को सुनकर उसे सरकार के समक्ष प्रमुखता से उठाने की बात भी कही।

TAGGED: Mandi congress state president Pratibha singh
Chandrika March 20, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article 2005 से पहले वन भूमि पर कब्जे का मलिकाना हक देगी सरकार-राजस्व मंत्री
Next Article हुड़दंग मचाने वाले बाइकर पर हो कार्रवाई..मणिकर्ण घाटी के लोगों ने डीसी को सौंपा ज्ञापन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

ऊना में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध लकड़ी से भरे 10 वाहन जब्त

Ago

हिमफेड ने एनसीईएल और बीबीएसएसएल के साथ किए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर, प्रदेश के उत्पादन को बेहतर बाजार मिलने की उम्मीद

Ago

जलवायु चुनौतियों के बीच तकनीक आधारित लोक निर्माण व्यवस्था विकसित करने पर जोर

Ago

फोरलेन निर्माण की धीमी रफ्तार और धूल से बढ़ीं लोगों की मुश्किलें

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?