हमीरपुर:अरविन्द सिंह (TSN)- प्रदेश सरकार चरणबद्ध तरीके से की गई घोषणाओं को पूरा कर रही है और वर्तमान सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार ने 14 माह के कार्यकाल में पांच गारंटीयों को पूरा करने का काम किया है.यह बात हमीरपुर में पत्रकार वार्ता के दौरान कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता नरेश ठाकुर ने कहीं.उन्होंने कहा कि सरकार ने आपदा व वित्तीय अनियमितताओं के बावजूद जनता को किए गए वादों को पूरा करने का काम किया है. उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का 18 से 60 वर्ष की महिलाओं को 1500 रुपये प्रतिमाह देने की गरंटी पूरा करने का आभार भी व्यक्त किया ।
प्रदेश सरकार ने सवा साल के कार्यकाल में पूरी की पांच गारंटियां
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता नरेश ठाकुर ने कहा कि चुनाव के नजदीक भाजपा नेता जनता को गुमराह करने के लिए बड़ी-बड़ी घोषणाएं करते हैं,लेकिन बाद में उन्हें भूल जाते हैं । उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव नजदीक आते ही भाजपा के केंद्र के नेता और मंत्री यहां आकर धड़ाधड़ परियोजनाओं के शिलान्यास करने लगते हैं.इन परियोजनाओं को कितना अमली जामा पहनाया जाता है,इसको भी वह हिमाचल की जनता को बताएं.कितने प्रोजेक्ट आज तक उनके द्वारा किए गए शिलान्यस पूरे हुए हैं । उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कार्यकाल में हिमाचल प्रदेश पर 75000 करोड़ का कर्ज चढ़ चुका था.मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह के नेतृत्व बल्कि कांग्रेस सरकार आर्थिक संकट से जूझने के बावजूद प्रदेश की जनता के विकास में लगी हुई है।इस अवसर पर कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष व पूर्व विधायक कुलदीप पठानिया ने कहा कि वर्तमान सरकार अपनी एक-एक गारंटी को पूरा करेगी और अभी तक 5 गारंटियां सरकार ने अपने सवा साल के कार्यकाल में पूरा कर दी है.इन्हीं सब बातों से भाजपा के लोग बौखलाए हुए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार पूरे 5 साल तक चलेगी और जनता के विकास और सेवा में काम करती रहेगी ।
