राकेश, ऊना: बेजीपी की ओर से केंद्र सरकार के 9 साल पूरे होने का जश्न मनाने की तैयारी की जा रही हैं। केंद्र सरकार के 9 सालों को बीजेपी बड़ी उपलब्धि बताते हुए इन उपलब्धियों को जनता के बीच लेकर जाने की तैयारी में हैं तो वहीं कांग्रेस की ओर से केंद्र की बीजेपी सरकार पर 9 सालों के कार्यकाल को लेकर सवाल उठाए जा रहें हैं।
बीजेपी विधायक सतपाल सत्ती ने जहां सरकार के 9 साल का कार्यकाल पूरे होने पर बीजेपी की पीठ थपथपाई थी और उन्होंने कहा था कि इन 9 सालों में भारत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में विकास की बुलंदियों पर पहुंचाया हैं। उन्होंने इसको लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को श्रेय दिया था और प्रदेश की जनता का आभार प्रकट किया था जिसके बाद कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता विजय डोगरा ने पलटवार करते हुए बीजेपी पर जमकर नि+शाना साधा हैं।
प्रदेश प्रवक्ता विजय डोगरा ने कहा है देश जिस तरह की राजनीति में आगे बढ़ रहा हैं वह राजनीति देश हित में नहीं हैं। उन्होंने कहा कि जब पंडित जवाहरलाल नेहरु ने इस देश की बागडोर संभाली थी उस समय देश की परिस्थिति अच्छी नहीं थी। इसके बाबजूद भी उस समय उनके कार्यकाल में देश ने तरक्की के आयाम स्थापित किए और बुलंदियों को छुआ, जबकि बीजेपी कह रही है कि 9 वर्षों के कार्यकाल में देश ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं और देश को बुलंदियों तक पहुंचाया हैं।
विजय डोगरा ने कहा की उनका मानना है कि मौजूदा प्रधानमंत्री ने भी अच्छे काम किए होंगे लेकिन उससे पहले जो 66 वर्ष तक जो प्रधानमंत्री रहे हैं जिनमें पंडित जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी सहित अन्य प्रधानमंत्रियों ने जो काम किया हैं उससे भारत विकास के पथ पर आगे बढ़ा हैं और उसने बुलंदियों को छुआ हैं। उन्होंने कहा कि आज हमारा सीना इसलिए चौड़ा हो रहा है की आज विश्व में भारत पहले भी एक ताकत था और आज भी एक ताकत हैं। आज छोटे छोटे देश भारत की तरफ उंगलियां उठा रहे हैं जबकि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में किसी की हिम्मत नहीं होती थी कि भारत की तरफ उंगली उठा कर देख सकें।
कांग्रेस सरकार में युवाओं को रोजगार देने वाले बयान पर कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा है कि कांग्रेस सरकार ने हाल ही में 12,000 नौकरियां अलग अलग विभागों में निकाली हैं ताकि युवा इन नौकरियों को आवेदन कर हासिल कर सके। वहीं कांग्रेस सरकार की ओर से चुनावों से पहले किए गए वायदों को लेकर उन्होंने कहा है कि 15 सौ रुपए महीना महिलाओं को दिए जाने का फैसला कैबिनेट ने लिया है और पहले साल दो लाख 31 हजार महिलाओं को यह पैसा दिया जाएगा जिसकी शुरुआत लाहौल स्पीति से की जा रही हैं।
