अनिल कुमार,किन्नौर: किन्नौर ज़िला में तीन दिन से खराब मौसम के चलते निचले इलाकों में बारिश व ऊंचे पहाड़ों पर बर्फबारी जारी हैं। बारिश और बर्फबारी के बाद किसानों व बागवानों के काम भी प्रभावित हुए थे हालांकी शुक्रवार व आज मौसम कुछ देर के लिए अनुकूल हुआ था लेकिन दोबारा से आसमान में काले बादल छाए है जिसके चलते दोबारा मौसम में बदलाव के चलते हल्की बारिश व बर्फबारी के आसार भी जताई जा रही हैं।
किन्नौर ज़िला प्रशासन ने ज़िला में 29 मई तक बारिश व बर्फबारी का अलर्ट जारी किया हैं। पर्यटकों समेत ज़िला के लोगों को पहाड़ो व नदी नालों के समीप जाने से परहेज़ का आग्रह किया हैं ताकि किसी के जानमाल का नुकसान न हो क्योंकि बर्फबारी व बारिश में नदी नालों मे गलेशियर व बाढ़ का खतरा बना रहता है जिस से लोगों के जानमाल का नुकसान हो सकता हैं।
किन्नौर ज़िला मे इस वर्ष मई माह में भी दिसंबर जैसी ठंड लोग महसूस कर रहे हैं,लिहाजा लोगों को अपने गर्म वस्त्र निकाल कर दोबारा पहनने पर मजबूर होना पड़ा है और ठंड के चलते कई प्राकृतिक जलस्त्रोत भी अबतक ढंग से नहीं खुले हैं। ज़िला के अंदर बारिश व बर्फबारी से ज़िला अबतक शीतलहर की कहर से जूझ रहा हैं।
