मंजूर पठान, चंबा: प्रदेश में भाजपा अपने मिशन रिपीट के दावे को पूरा करने के लिए पूरे जोर-शोर से चुनावी मैदान में प्रचार प्रसार में जुट चुकी है। केंद्र के नेता प्रदेश विधानसभा चुनावों में उत्तरे भाजपा के प्रत्याशियों के लिए प्रचार प्रसार कर रहे हैं ।मंगलवार को भी चंबा जिला के भटियागढ़ विधानसभा से भाजपा के उम्मीदवार के समर्थन में लोगों से वोट करने की अपील करने को लेकर गृहमंत्री भटियात विधानसभा पहुंचे।
अमित शाह ने इस दौरान कांग्रेस पार्टी पर जमकर हमला बोला। अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस कहती है कि हर 5 साल के बाद भाजपा या कांग्रेस लेकिन हम यही कहेंगे कि एक बार भाजपा बार -बार भाजपा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चंबा के लिए रेल लेकर आए हैं लेकिन उसके बाद उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में विकास के नाम पर भाजपा ने अपनी सरकार चलाई है और हम लोग विकास के नाम पर वोट मांग रहे हैं।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का जनाधार बिल्कुल खत्म हो गया है और आने वाले समय में कांग्रेस पार्टी ढूंढे हुए नहीं मिलेगी। उन्होंने कहा कि हम हर बात से अपने विकास की बात करते हैं कि हमने हर घर को नल दिया, हर व्यक्ति को स्वास्थ्य दिया, लेकिन कांग्रेस के नेता हिमाचल आ रहे हैं उनकी स्पीच को मैं देख रहा हूं जिसमें वो पुरानी बातें करते नजर आ रहे हैं।
भटियात पहुंचने पर सबसे पहले उन्होंने मणिमहेश का जयकारा दिया और अपने कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि इस विधानसभा क्षेत्र में विक्रम सिंह जरियाल ने बेहतरीन विकास किया है, उसकी बात तो बाद में कर लूंगा लेकिन पहले बात कांग्रेस की कर लेते है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया है कि इस विधानसभा क्षेत्र से विक्रम सिंह जरियाल को भारी बहुमत से जिताए ।
