किन्नौर (एकता): हिमाचल में 12 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। जिसके लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। बता दें कि भारत के प्रथम मतदाता 105 वर्षीय श्याम सरण नेगी बुधवार को पहली बार किन्नौर के कल्पा में अपने घर से बैलेट पेपर से 3 बजे के करीब मतदान करेंगे। वे 34वीं बार मतदान कर अपना विधायक चुनेंगे।
नेगी को चुनाव आयोग ने ब्रांड एंबेसडर बनाया है। जिला प्रशासन हर बार उन्हें घर से विशेष वाहन में कल्पा बूथ पर मतदान के लिए लेकर जाते थे लेकिन इस बार तबीयत खराब होने के चलते उन्होंने यह फैसला लिया है।
बताया जा रहा है कि श्याम नेगी ने 25 अक्तूबर 1951 में पहली बार सबसे पहले मतदान किया था और आजाद भारत के पहले वोटर बने थे। उनके लिए हर बार रेड कारपेट बिछाया जाता था।
