विकास शर्मा, चिंतपूर्णी: विधानसभा चुनावों के परिणाम में बड़सर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी इंद्रदत्त लखनपाल ने जीत दर्ज की है। इस सीट पर जीत दर्ज करने के अगले दिन शुक्रवार को इंद्रदत्त लखनपाल मां चिंतपूर्णी के दरबार पहुंचे। यहां पहुंच कर उन्होंने माता रानी के दर्शन किए पूजा-अर्चना की। वहीं उन्होंने मां चिंतपूर्णी के दरबार में हवन यज्ञ भी किया।
मां चिंतपूर्णी के दर्शनों के बाद विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने कहा कि वे जीत के बाद माता रानी का आर्शीवाद लेने पहुंचे हैं। उन्हें जीत दिलवाने के लिए उन्होंने बड़सर विधानसभा क्षेत्र की जनता का भी तह दिल से आभार व धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जनता ने विश्वास जताकर उन्हें एक बार फिर विधानसभा भेजा है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कांग्रेस की जीत के बाद रिवाज बदलने वालों को भी उनका जबाब मिल गया है।
बता दें कि बड़सर विधानसभा सीट पर इंद्रदत्त लखनपाल ने भाजपा के प्रत्याशी को चौदह हजार के करीब वोटों से हराया है। उन्होंने बड़सर विधानसभा से लगातार तीसरी बार यह सीट कांग्रेस की झोली में डाली है। चुनावों के समय विधायक इंद्रदत्त लखनपाल पहले भी मां चिंतपूर्णी के दरबार में हाजिरी लगाते रहे हैं।
