शिमला (एकता): हिमाचल के कई जिलों में मौसम में बदलाव होने के आसार हैं। उच्च पर्वतीय क्षेत्रों किन्नौर, लाहौल सहित चंबा, कुल्लू, शिमला और कांगड़ा के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है।
इन क्षेत्रों में 9 दिसंबर यानि आज मौसम खराब बना रहने की संभावना है। वहीं दूसरी ओर वाहनों की आवाजाही भी धुंध पड़ने से प्रभावित हो रही है।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 10 दिसंबर को यहां मौसम साफ रहेगा। शिमला में न्यूनतम तापमान 6.7, सुंदरनगर 1.2, मनाली 1.0, चंबा 3.8, डलहौजी 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
