किन्नौर -अनिल कुमार: प्रदेश में विधानसभा चुनावों के मद्देनजर कांग्रेस की ओर से जनता को कुछ गारंटीयां ना दी गई हैं। इसी के तहत कांग्रेस ने प्रदेश की महिलाओं को प्रति माह 15 सौ रुपए देने की गारंटी भी दी है। कांग्रेस की महिलाओं को दी गई इस गारंटी ओर भाजपा वोट खरीदने का आरोप लगा रही है।।
किन्नौर भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव हारा ने कहा हिमाचल विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस किन्नौर जिला में चुनाव प्रचार के दौरान महिलाओं को हर महीने 15 सौ रूपए देने का चुनावी झूठा वादा कर रही है और महिलाओं को प्रलोभन देने क़ा काम कर रही है। उन्होंने कहा कि इससे पहले के विधानसभा चुनावों में भी कांग्रेस ने युवाओं को रोजगार गारंटी भत्ता और किसानों का कर्ज माफ करने का झूठा चुनावी वादा किया था,जो आजतक पूरा नहीं हुआ है न कभी होगा। उन्होंने कहा की कांग्रेस पार्टी केवल सत्ता पाने के लिए झूठे प्रलोभन देकर सत्ता हासिल करने का प्रयास करती है।
भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव हारा ने कांग्रेस के गारंटी घोषणा पत्र पर सवाल उठाते हुए कहा कि इन दिनों किन्नौर कांग्रेस कमेटी की महिला मोर्चा गांव गांव जाकर किन्नौर की प्रत्येक महिला को हर महीने 15 सौ रुपए देने का झूठा गारंटी योजना का फॉर्म भर कर महिलाओं को गुमराह कर रही है और कांग्रेस के पक्ष मे वोट मांगे जा रहे है जो आदर्श आचार संहिता के नियमों की उलंघन है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस 15 सौ रुपए का प्रलोभन देकर महिलाओं के वोट खरीदने का काम कर रही है।
जिला अध्यक्ष संजीव हारा ने कहा कि कांग्रेस के झूठे वादों की शिक़ायत चुनावी आयोग से की गई है जबकि कांग्रेस की इस गारंटी योजना को लेकर पूर्व में कांग्रेस के केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा ने भी बुधवार को सोलन में अपने हो पार्टी पर प्रश्न चिन्ह खड़ा कर दिया है।
भाजपा ही लागू करेगी ओपीएस
किन्नौर भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव हारा ने ओपीएस की मांग कर रहे कर्मचारियों को भी भाजपा सरकार की ओर से ही ओपीएस लागू करने की बात क़ा आश्वासन भी दिया।
