मंडी/परी शर्मा: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर जंहा एक तरफ राजनीतिक पार्टियों का प्रचार जोरों पर है। वहीं आजाद उम्मीदवार भी चुनावी प्रचार करते हुए लोगों से संवाद कर रहे हैं। मंडी सदर विधानसभा से अपनी ही पार्टी से बागी होकर भाजपा प्रत्याशी अनिल शर्मा को टक्कर देने उतरे प्रवीण शर्मा जोरों-शोरो से प्रचार कर रहे हैं। प्रवीण शर्मा ने आज पंडोह में प्रचार किया और लोगों का सहयोग मांगा।
शर्मा ने कहा कि जागर पंचायत में डोर-टू-डोर प्रचार किया। उन्होंने कहा कि लंबे समय से एक परिवार के शासन से मंडी की जनता को मुक्ति मिलने वाली है। वही जरल कलोनी के मनोज पठानियां ने कहा कि सदर मंडी से प्रवीण शर्मा युवा नेता के रूप में मिले है जो युवाओं, बुजुर्गो से जुड़े रहे है।
उन्होंने कहा कि मंडी सदर में एक ही परिवार आज तक राजनीति करता आ रहा है लेकिन उन्होंने कोई कार्य नहीं किया है। युवाओं को रोजगार दिला पाने में भाजपा सरकार असमर्थ रही। प्रदेश में पांच-पांच हजार की नौकरी निकाली जा रही है जो युवाओं के मुंह पर तमाचा है।
