नूरपुर : संजीव महाजन- नूरपुर में ब्लाक कांग्रेस नूरपुर व नूरपुर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक अजय की अध्यक्षता में नूरपूर एलआईसी आफिस के बाहर सांकेतिक धरना दिया । केन्द्र सरकार के द्वारा दो घरानों को लाभ पहुंचाने को लेकर केन्द्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की ।
कांग्रेस पूर्व विधायक नूरपूर अजय महाजन ने कहा कि आज पूरे देश में एलआईसी आफिस व स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के बाहर कांग्रेस पार्टी सांकेतिक धरना दे रही है ।यह धरना प्रदर्शन स्टेट बैंक ऑफ इंडिया व एलआईसी द्वारा अडानी को जो पैसे दिए गए हैं उसके खिलाफ दिया जा रहा । अडानी की वजह से लाखों लोगों को नुक्सान उठाना पड़ा है क्योंकि अडानी के शेयरों की कीमत कम हो गई है । हम केन्द्र सरकार को जताना चाहते हैं कि ऐसा मत करो कि दो घरानों को खुश करने चलते पूरे देश का नुक़सान ना हो जाए ।
