By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: मनरेगा को लेकर कांग्रेस का भ्रम फैलाने का प्रयास, धरनों से सच नहीं छिपेगा: सतपाल सत्ती
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > मनरेगा को लेकर कांग्रेस का भ्रम फैलाने का प्रयास, धरनों से सच नहीं छिपेगा: सतपाल सत्ती
himachalpolitical

मनरेगा को लेकर कांग्रेस का भ्रम फैलाने का प्रयास, धरनों से सच नहीं छिपेगा: सतपाल सत्ती

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2025/12/29 at 6:03 PM
Share
Una, Rakesh-:भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने शिमला के रिज मैदान पर कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा मनरेगा को लेकर किए गए धरने पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने इसे तथ्यों से परे, राजनीतिक नौटंकी और जनता को भ्रमित करने की कोशिश बताया।
125 दिन रोजगार की गारंटी वाली नई योजना को खत्म बताकर जनता को गुमराह कर रही कांग्रेस
सतपाल सत्ती ने कहा कि कांग्रेस यह झूठा प्रचार कर रही है कि केंद्र सरकार मनरेगा को समाप्त कर रही है, जबकि वास्तविकता इसके ठीक उलट है। केंद्र सरकार ने ग्रामीण रोजगार को और मजबूत करते हुए “विकसित भारत–रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)” लागू किया है, जिसके तहत ग्रामीण परिवारों को अब 100 के बजाय 125 दिन का रोजगार सुनिश्चित किया गया है। इस योजना के लिए ₹1.51 लाख करोड़ से अधिक का बजट निर्धारित किया गया है, जिसमें केंद्र सरकार का योगदान ₹95 हजार करोड़ से ज्यादा है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस जानबूझकर उन आंकड़ों को छिपा रही है जो उसकी नाकामी उजागर करते हैं। यूपीए सरकार के कार्यकाल में 2006–07 से 2013–14 के बीच मनरेगा पर लगभग ₹2.13 लाख करोड़ खर्च हुए, जबकि एनडीए सरकार ने 2024–25 तक ₹8.53 लाख करोड़ से अधिक खर्च कर ग्रामीण रोजगार को नई दिशा दी है।
सत्ती ने सवाल उठाया कि यदि कांग्रेस को वास्तव में ग्रामीण मजदूरों की चिंता होती, तो वह धरनों की राजनीति छोड़कर राज्य में मजदूरी भुगतान में देरी, काम की कमी और पंचायतों को अधिकार देने जैसे मुद्दों पर काम करती। उन्होंने आरोप लगाया कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार की प्रशासनिक विफलताओं को छिपाने के लिए केंद्र सरकार को निशाना बनाया जा रहा है।
महात्मा गांधी के नाम के राजनीतिक इस्तेमाल पर भी सत्ती ने कांग्रेस को घेरा। उन्होंने कहा कि जो पार्टी संसद में मर्यादाओं को तार-तार करती है और लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करती है, उसे गांधी जी के आदर्शों की बात करने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।सतपाल सत्ती ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लक्ष्य “विकसित भारत के लिए विकसित गांव” है और इसी सोच के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में जल संरक्षण, सड़कें, स्कूल, स्वास्थ्य केंद्र, आंगनवाड़ी भवन, ड्रेनेज और आजीविका से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। पंचायतों की ग्रेडिंग के आधार पर फंड आवंटन, मजदूरी में देरी पर अतिरिक्त भुगतान और कमजोर वर्गों के लिए विशेष प्रावधान केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।
उन्होंने निष्कर्ष में कहा कि रिज मैदान पर कांग्रेस का धरना राज्य सरकार की वित्तीय बदहाली, कुप्रबंधन और अधूरे वादों से जनता का ध्यान भटकाने का प्रयास है, जिसे हिमाचल की जनता अब अच्छी तरह समझ चुकी है।
TAGGED: Una BJP MLA satpal satti
Chandrika December 29, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article पीएमश्री स्कूलों के शिक्षकों को नई शिक्षा नीति पर विशेष प्रशिक्षण
Next Article पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत सुनारों को दिया जाएगा प्रशिक्षण – उपायुक्त
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

मां चिंतपूर्णी मंदिर परिसर में भीख मांगते 13 बच्चे रेस्क्यू, चाइल्ड हेल्पलाइन और पुलिस का संयुक्त अभियान

Ago

हमीरपुर जिला अदालत में हथियार के साथ पहुंचा व्यक्ति गिरफ्तार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Ago

लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में हस्तक्षेप का आरोप, भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात

Ago

जंगल रोपा वार्ड में चुनावी सरगर्मियां बढ़ीं, सनी कुमार शर्मा ने प्रचार अभियान को दी रफ्तार

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?