By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: शिमला में कांग्रेस का कैंडल मार्च, पहलगाम आतंकी हमले के शहीदों को दी श्रद्धांजलि
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > शिमला में कांग्रेस का कैंडल मार्च, पहलगाम आतंकी हमले के शहीदों को दी श्रद्धांजलि
himachalpolitical

शिमला में कांग्रेस का कैंडल मार्च, पहलगाम आतंकी हमले के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2025/04/25 at 8:34 PM
Share

Shimla,Sanju(TSN)-जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में शुक्रवार को शिमला में प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा कैंडल मार्च निकाला गया।प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के नेतृत्व में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने यह मार्च शेरे पंजाब से माल रोड होते हुए रिज मैदान स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा तक निकाला,जहां शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।

इस दौरान हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की गई। कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सांसद रजनी पाटिल, मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू,उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री सहित कई मंत्री और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने कहा,”आतंकवाद के खिलाफ पूरा देश एकजुट है। कांग्रेस पार्टी केंद्र सरकार द्वारा आतंकवाद पर लिए गए हर सख्त फैसले का समर्थन करती है। पहलगाम की घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया है। इस दुख की घड़ी में कांग्रेस देश के साथ खड़ी है।”

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा, “यह हमला बेहद दुखद है।निर्दोष लोगों को उनके परिवार के साथ यात्रा के दौरान निशाना बनाया गया, जो अत्यंत निंदनीय है। पूरे देश में इस घटना को लेकर गहरा आक्रोश है।” उन्होंने यह भी बताया कि प्रदेश सरकार ने अपनी सीमाओं पर सुरक्षा व्यवस्था को सख़्त कर दिया है, ताकि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा सके।

TAGGED: Shimla Congress Candle March
Chandrika April 25, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article हिमाचल में फिर बदलेगा मौसम का मिज़ाज.. बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट
Next Article हवाई अड्डे की सुरक्षा के लिए डीसी शिमला ने की बैठक..
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

स्वारघाट में जश्न: अमरजीत सिंह बंगा बने ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष

Ago

नूरपुर में नए सीडीपीओ सुभाष चंद ने संभाला पदभार, योजनाओं को लेकर दिए अहम निर्देश

Ago

फोरलेन के बाद मंद पड़ा कारोबार, बिलासपुर में रोजगार बढ़ाने को बड़े संस्थान की मांग

Ago

हमीरपुर में ज्ञापन: धर्मांतरण और रिश्तों से जुड़े अपराधों पर सख्त कानून की मांग

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?