सोलन : योगेश शर्मा (TSN)- पूरे देश के साथ साथ भाजपा की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ सोलन में कांग्रेस पार्टी ने भी रोष प्रदर्शन किया । इस दौरान पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में कांग्रेस द्वारा बैठक करने के बाद नारेबाजी भी केंद्र सरकार के खिलाफ की गई। कांग्रेस की ओर से भी भाजपा की जन विरोधी नीतियों एवं 142 सांसदों को निलंबित करने को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया ।
इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिवकुमार ने केंद्र सरकार को चेतावनी देकर कहा है कि अगर जल्द सस्पेंड किए गए सांसदों को बहाल नहीं किया गया तो पूरे देश में कांग्रेस पार्टी उग्र आंदोलन करने को मजबूर होगी, जिसकी जिम्मेदारी केंद्र सरकार की होगी ।उन्होंने कहा कि दिल्ली में संसद के अंदर हमारे सांसदों को अपनी आवाज उठाने को लेकर बर्खास्त किया गया है क्योंकि इन सांसदों ने लोकतंत्र को बचाए रखने के लिए अपनी आवाज संसद में उठाई है ।जिसको लेकर मोदी सरकार की हिटलर शाही के चलते उन्हें बर्खास्त किया गया है ।उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की हिटलर शाही बर्दाशत नहीं की जाएगी । अभी तो यह सांकेतिक प्रदर्शन है आने वाले दिनों में लोगों के बीच कांग्रेस पार्टी जाएगी और मोदी सरकार की हिटलर शाही किस परकार काम कर रही है और लोगो की आवाज संसद में उठाने वाले सांसदों को बर्खास्त कर रही है। उन्होंने कहा कि जनता द्वारा चुने गए सांसदों को संसद में आवाज नहीं उठाने दी जा रही है । आज संसद के अंदर कोई भी आवाज नहीं उठा सकता हैं ।
