नालागढ़ : जगत सिंह (TSN)- केंद्र की भाजपा की सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ जहां पूरे देश में कांग्रेस पार्टी व अन्य पार्टियों की ओर से प्रदर्शन किया जा रहा है, वहीं नालागढ़ ब्लॉक कांग्रेस की ओर से भी भाजपा की जन विरोधी नीतियों एवं 142 सांसदों को निलंबित करने को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया ।
एसडीएम नालागढ़ के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भी दिया गया है । ज्ञापन के माध्यम से सभी सांसदों को बहाल करने की मांग उठाई गई है । साथ ही कांग्रेस पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष हुसन चंद ठाकुर ने केंद्र सरकार को चेतावनी देकर कहा है कि अगर जल्द सस्पेंड किए गए सांसदों को बहाल नहीं किया गया तो पूरे देश में कांग्रेस पार्टी उग्र आंदोलन करने को मजबूर होगी,जिसकी जिम्मेदारी केंद्र सरकार की होगी।
